{"_id":"61e86127ad27d6387f311adf","slug":"preparations-for-the-release-of-prisoners-who-have-completed-14-years-of-sentence-bijnor-news-mrt5739962179","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 साल की सजा पूरी कर चुके कैदियों की रिहाई पर विचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14 साल की सजा पूरी कर चुके कैदियों की रिहाई पर विचार
विज्ञापन
14 साल की सजा पूरी कर चुके कैदियों की रिहाई की तैयारी
बिजनौर। 14 साल की सजा पूरी कर चुके 12 कैदियों की रिहाई पर विचार चल रहा है। डीएम और एसपी ने जेल का निरीक्षण करते हुए इन कैदियों के आचरण की जानकारी ली। वहीं जेल की व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। कोविड गाइडलाइन का पालन कराने के निर्देश दिए।
बुधवार को डीएम उमेश मिश्रा और एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने जिला कारागार का निरीक्षण किया और सेंट्रल जेल बरेली से बिजनौर शिफ्ट किए गए 12 कैदियों से बात की। उनके आचरण के बारे में जानकारी जुटाई गई। ये कैदी अपनी 14 साल की सजा पूरी कर चुके हैं। जिस पर जिला स्तर की कमेटी रिहाई के लिए विचार कर रही है। कमेटी रिहाई के लिए रिपोर्ट शासन को प्रेषित करेगी।
उन्होंने साफ सफाई पर संतोष जाहिर किया। साथ ही अलग अलग बैरक में बंदियों को दी जा रही सुविधाओं के बारे में भी जाना। इस दौरान प्रभारी जेल अधीक्षक शैलेंद्र प्रताप सिंह भी मौजूद रहे।