फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Preparations for the election of Senior Bar Association Chandpur begin

Bijnor News: सिनियर बार एसोसिएशन चांदपुर के चुनाव की तैयारियां शुरू

Tue, 28 Oct 2025 11:39 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 28 Oct 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Preparations for the election of Senior Bar Association Chandpur begin
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चांदपुर। सिनियर बार एसोसिएशन के वर्ष 2025-26 के वार्षिक चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। बार हॉल में एल्डर्स कमेटी चेयरमैन यशवीर सिंह त्यागी की अध्यक्षता में हुई बैठक में चुनाव प्रक्रिया प्रस्ताव पारित किए गए।
बैठक में एल्डर्स कमेटी ने निर्णय लिया कि मतदाता बनने के लिए सदस्यता शुल्क के लिए सभी सदस्यों को 29, 30 और 31 को प्रातः 10 बजे से शाम 5:30 बजे तक बार हॉल में ओमपाल सिंह से संपर्क करना होगा। जिन सदस्यों का पहले ही चुनाव शुल्क जमा है, वह अपनी रसीद की फोटोकॉपी जमा कर बिना शुल्क के मतदाता सूची में नाम दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन

मतदाता सूची एक नवंबर को दोपहर दो बजे तक प्रकाशित की जाएगी। उसी दिन शाम पांच बजे तक आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी। अंतिम मतदाता सूची तीन नवंबर को प्रकाशित होगी। पदों पर नामांकन चार व छह नवंबर को दोपहर 12 बजे तक किए जाएंगे। नामांकन पत्रों की जांच छह नवंबर को दोपहर दो बजे तक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाम वापसी का समय भी इसी दिन दो से पांच बजे तक रहेगा। उम्मीदवारों की अंतिम सूची उसी दिन शाम को नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित की जाएगी। मतदान 10 नवंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक होगा। उसी दिन मतगणना कर चुनाव परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed