{"_id":"6643a4c4678b06d12d0253b5","slug":"preparations-for-majlis-begin-at-jogirampuri-dargah-bijnor-news-c-41-1-smrt1043-108296-2024-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: जोगीरम्पुरी दरगाह पर मजलिसों की तैयारियां शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: जोगीरम्पुरी दरगाह पर मजलिसों की तैयारियां शुरू
विज्ञापन
नजीबाबाद-जोगीरम्पुरी दरगाह पर जायरीनों के लिए लगाए जा रहे तंबू।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- 23 मई से जोगीरम्पुरी दरगाह पर आयोजित होंगी चार रोजा सालाना मजलिसें
नजीबाबाद। शिया समाज की विश्व प्रसिद्ध चार रोजा सालाना मजलिसों की तैयारियां दरगाह कमेटी ने शुरू कर दी हैं। मातमी मजलिसों को खिताब को आने वाले उलमा और जायरीनों के ठहरने की व्यवस्थाओं को दरगाह कमेटी ने अंतिम रूप देकर तैयारियों शुरू कर दी हैं।
दरगाह-ए-आलिया नजफ-ए-हिंद जोगीरम्पुरी की सलाना मजलिसें 23 से 26 मई तक आयोजित की जाएंगी। चार रोज तक चलने वाली मातमी मजलिसों में देश के कोने-कोने से हजारों जायरीन जियारत के लिए जोगीरम्पुरी पहुंचते हैं। दरगाह कमेटी के सदर अध्यक्ष इरम अली जैदी, सेकेट्री मौलाना कसिम अब्बास की देखरेख में इस बाद मातमी मजलिसों का आयोजन होगा।
एसडीएम कुंवर बहादुर सिंह ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को दरगाह परिसर में आयोजित मातमी मजलिसों से संबंधित जिम्मेदारी को पूरा करने के निर्देश दिए थे। उन्होंने चिकित्सा, सफाई, पेयजल व्यवस्था, संपर्क मार्ग और दरगाह परिसर के खस्ताहाल पेड़ों आदि की व्यवस्थाएं जुटाने को कहा।
विज्ञापन
दरगाह परिसर में लगेंगे सैकड़ों तंबू
दरगाह की जियारत के लिए आने वाले जायरीनों के लिए दरगाह परिसर में सैकड़ों वैकल्पिक तंबू की व्यवस्था की जाएगी। दरगाह कमेटी की ओर से गोल और दो पल्लों के तंबू चार दिन के लिए जायरीनों को उपलब्ध कराए जाएंगे। मजलिस में खिताब को आने वाले उलमा और विशेष मेहमानों के ठहरने की व्यवस्था कमेटी की ओर से गेस्ट हाउस और दरगाह परिसर में बने क्वार्टरों में की जाएगी।
100 वैकल्पिक हैंडपंप लगेंगे
दरगाह परिसर में उच्च क्षमता का नलकूप, ओवरहैंड टैंक और 25 इंडिया मार्क-2 हैंडपंप की व्यवस्था उपलब्ध है। मजलिस के दौरान जायरीनों के लिए दरगाह परिसर में 100 अतिरिक्त हैंडपंप वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में लगाए जाएंगे।
जायरीनों को मिलेगी यातायात सुविधा
दरगाह कमेटी की ओर से नजीबाबाद में लखनऊ दिशा से आने वाली उपासना व कुंभ एक्सप्रेस का रेलवे से दो मिनट का स्टॉपेज 20 मई से एक जून तक मांगा गया है। उधर, परिवहन विभाग का नजीबाबाद डिपो ट्रेनों के समय नजीबाबाद से दरगाह तक रोडवेज सेवा देगा। डिपो की ओर से नियमित रूप से करीब 20 फेरे की व्यवस्था देने आश्वासन दिया गया।