फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Preparations for Kanwar Mela completed at Mota Mahadev Temple in Najibabad

बिजनौर: नजीबाबाद में मोटा महादेव मंदिर पर कांवड़ मेले की तैयारियां पूरी

Thu, 09 Feb 2023 12:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Thu, 09 Feb 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Preparations for Kanwar Mela completed at Mota Mahadev Temple in Najibabad
नजीबाबाद-हरिद्वार मार्ग स्थित स्वयंभू सिद्घपीठ मोटा महादेव मंदिर।
- मोटा महादेव-भागूवाला बाईपास मार्ग पर रहेगी पैनी नजर, मंदिर में लगाए सात सीसीटीवी कैमरे
विज्ञापन

फोटो-08एनजेडबी10ए और 10बी
मंडावली/नजीबाबाद। कांवड़ यात्रा मार्ग के संदिग्ध चौराहों और तिराहों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। कांवड़ियों के सुरक्षित आवागमन और कांवड़ यात्रा का सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली है। मोटा महादेव-भागूवाला बाईपास मार्ग पर बड़ी संख्या में कांवड़ियों के पहुंचने पर मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन बंद कर दिया जाएगा।
कांवड़ मेला 11 फरवरी से शुरु हो जाएगा। हरिद्वार से गंगाजल और कांवड़ लेकर बड़ी संख्या शिवभक्त मंडावली के मोटा महादेव मंदिर पहुंचते हैं। मोटा महादेव मंदिर के पंडित शशिनाथ ने बताया कि मंदिर पर कांवड़ मेले को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी है। शिवभक्तों के ठहरने के लिए टिनशेड की व्यवस्था और सुरक्षा के लिए मंदिर परिसर में सात सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। मंदिर पहुंचने पर कांवड़ियों को सभी सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी। उधर, मंडावली थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने कहा कि भागूवाला बाईपास, जटपुरा, और राहतपुर तिराहों पर पुलिस पिकेट तैनात रहेगी। मंदिर परिसर में पुलिसकर्मियों के साथ कांवड़ सेवा दल के सदस्य हर समय तैनात रहेंगे।
विज्ञापन


भागूवाला में धूलयुक्त वातारण से गुजरेंगे कावंड़िये
भागूवाला में हाईवे का निर्माण कार्य अधूरा होने से मार्ग पर धूल युक्त वातावरण है। बड़े और भारी वाहन गुजरने से मार्ग पर वातावरण धूलयुक्त हो जाता है। भागूवाला पुलिस चौकी के सामने, वन विभाग की चेक पोस्ट के सामने मार्ग बदहाल है। मार्ग पर कंकरीट और धूलयुक्त वातावरण होने से कांवड़ियों को आवागमन में पेरशानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed