फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Preparations complete, nomination will be done from today

तैयारियां पूरी, आज से होगा नामांकन

Fri, 21 Jan 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Preparations complete, nomination will be done from today
तैयारियां पूरी, आज से होगा नामांकन
विज्ञापन

बिजनौर। विधानसभा चुनाव के लिए आज शुक्रवार से नामांकन होगा। जिसके लिए तैयारियां कर ली गई हैं। कलक्ट्रेट को अभेद बनाने के लिए बैरिकेडिंग लगा दी गई है। कलक्ट्रेट में नामांकन कराने के लिए एक साथ सिर्फ दो लोग ही जा सकेंगे। भारी पुलिस फोर्स की तैनाती के साथ साथ सीसीटीवी से निगरानी होगी। वहीं वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।
बृहस्पतिवार को नामांकन के लिए हुए इंतजाम का डीएम उमेश मिश्रा ने निरीक्षण कर जायजा लिया। उन्होंने विधानसभावार नामांकन कक्षों का निरीक्षण किया। वहीं नामांकन प्रक्रिया में शामिल रहने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए। कहा कि कोई भी उम्मीदवार गाड़ी से कलक्ट्रेट नहीं पहुंचेगा। गाड़ी सपा कार्यालय के पास बनी बैरिकेडिंग पर छोड़नी होगी। वहीं विकास भावन की ओर से आने वाले उम्मीदवारों की गाड़ी लोक निर्माण विभाग के कार्यालय से पहले ही रोकी जाएगी। नामांकन प्रक्रिया के नोडल अधिकारी एडीएम विनय कुमार और एएसपी देहात रामअर्ज बनाए गए हैं। 28 जनवरी तक नामांकन होंगे।
विज्ञापन

वहीं पुलिस की ओर से नुमाइश ग्राउंड और विकास भवन के सामने बैरिकेडिंग की गई है। इससे आगे लोगों को जाने नहीं दिया जाएगा। वहीं काफी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है। सीसीटीवी और वीडियोग्राफी भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed