फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Preparations began dialysis wing

डायलिसिस विंग की तैयारियां शुरू हुईं

Fri, 16 Dec 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Fri, 16 Dec 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर  में  अब डायलिसिस रोगियों को उपचार कराने के लिए जिले से बाहर जाने की जरूर नहीं है। जिला अस्पताल में डायलिसिस विंग बनने की तैयारी शुरू हो गई है। शासन की ओर से डायलिसिस विंग के लिए जिला अस्पताल प्रशासन से भूमि मांगी गई, जो चिह्नित कर ली गई है। डायलिसिस विंग बनने से गुर्दे के मरीजों को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

सरकार ने प्रदेश के कई जिलों में डायलिसिस विंग बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। शासन द्वारा जिला संयुक्त चिकित्सायल से डायलिसिस विंग के लिए दो हजार स्क्वायर फीट जमीन मांगी है, जो जिला अस्पताल प्रशासन ने पुरानी इमरजेंसी विंग पर चिह्नित कर ली है। अभी तक जिले के किसी भी प्राइवेट व सरकारी हॉस्पिटल में डायलिसिस की सुविधा नहीं थी। डायलिसिस विंग बनने से डायलिसिस के लिए मरीजों को जिले से  बाहर नहीं जाना होगा। 
विज्ञापन

उधर, सीएमएस डा.राकेश कुमार दुबे ने बताया कि डायलिसिस विंग के लिए शासन ने दो हजार स्क्वायर फीट भूमि मांगी थी, जो चिह्नित कर ली गई है। डायलिसिस विंग की बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है, जल्द ही अस्पताल में रोगियों के डायलिसिस सुविधा उपलब्ध की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डायलिसिस विंग पुरानी इमरजेंसी विंग के ऊपर बनेगा। इसके लिए अस्पताल प्रशासन ने दो हजार स्क्वायर फीट जगह चिह्नित कर ली है।  तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed