फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Preparation to open straw bank in all the blocks of the district

जिले के सभी ब्लॉक में चार चार भूसा बैंक खोलने की तैयारी

Mon, 25 Apr 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Preparation to open straw bank in all the blocks of the district
जिले के सभी ब्लॉकों में भूसा बैंक खोलने की तैयारी
विज्ञापन

धामपुर। गोशालाओं में गोवंशीय पशुओं के लिए चारे की समस्या नहीं रहेगी। इसके जिले के प्रत्येक ब्लॉक में चार-चार भूसा बैंक खुलेंगे। भूसा बैंक खोले जाने की कवायद शुरू कर दी गई है। किसानों से गेहूं के भूसे को दान में लेकर एकत्रित किया जाएगा। प्रत्येक भूसा बैंक में करीब 30 से 40 क्विंटल तक भूसा एकत्रित होगा। जिले में करीब 50 से ज्यादा भूसा बैंक स्थापित होंगे।
धामपुर ब्लॉक के (उद्योग एवं व्यापार सेवा) सहायक विकास अधिकारी दीन दयाल सिंह ने बताया कि अब जिले में किसी भी गोवंशीय पशु की गोशाला में चारे के अभाव में भूखे नहीं रहेंगे। इसके लिए सरकार के आदेश पर प्रदेश में प्रत्येक ब्लॉक में चार-चार भूसा बैंक खोले जाएंगे। धामपुर ब्लॉक क्षेत्र में चार भूसा बैंक खोले जाने हैं, जिसकी विभागीय स्तर से तैयारी शुरू कर दी गई है। सहायक विकास अधिकारी (कृषि) को भूसा बैंकों का प्रभारी बनाया गया है। बताया गया कि 15 मई से पहले ही भूसा बैंक चालू हो जाएंगे। जरूरत पर गोशालाओं को भूसा दिया जाएगा। भूसा बैंक के लिए जमीन को चिह्नित करने का प्रयास किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि जिले में पहले इस प्रकार को कोई भूसा बैंक नहीं था। यह पहली बार योगी आदित्यनाथ के आदेश पर विकास विभाग की ओर से गोशालाओं में पशुओं के भरपेट चारे के लिए खोले जा रहे हैं। (संवाद)
विज्ञापन

भूसा बैंक का लेखाजोखा रखेगा विकास विभाग
एडीओ (आईएसबी) डीडी सिंह ने बताया कि प्रत्येक भूसा बैंक में करीब 30 से 40 क्विंटल भूसा एकत्र किया जाएगा। भूसे का लेखाजोखा विकास विभाग की ओर से रखा जाएगा। जो भूसा एकत्र होगा, उसे दान के रूप में किसानों से लेकर एकत्र किया जाएगा। भूसा बैंकों से गोशालाओं को आपूर्ति होगा। उसका भी विकास विभाग को ही हिसाब किताब रखना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्लास्टिक की पन्नी में सुरक्षित रखा जाएगा भूसा
अधिकारियों ने बताया कि प्रत्येक भूसा बैंक के लिए करीब 300 से 500 मीटर ग्राम समाज की जमीन चाहिए। इस जमीन में विकास विभाग की ओर से टिनशेड डाल कर या फिर प्लास्टिक की पन्नी से भूसे का बूंगा बनाकर बैंक बनाया जाएगा। जब किसी गोशाला में पशुओं के लिए चारे की जरूरत होगी, तभी अधिकारियों के आदेश पर बैंक से भूसा निकाल कर संबंधित गोशालाओं में आपूर्ति करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed