फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Preparation of report on those who block the Chandpur octroi

चांदपुर चुंगी पर जाम लगाने ववावावालों पर केस

Fri, 13 Nov 2020 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2020 12:11 AM IST
विज्ञापन
Preparation of report on those who block the Chandpur octroi
नहटौर। सड़क दुर्घटना में किशोर की मौत होने के बाद के मुआवजे की मांग को लेकर चांदपुर चुंगी पर जाम लगाने वाले 14 नामजद समेत 30 युवकों के खिलाफ पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

नहटौर चांदपुर मार्ग पर सड़क पार करते समय मोहल्ला धर्मशाला निवासी नंदकिशोर के पुत्र अभिषेक (15) व उसके साथी शिवम (16) को एक ट्रक ने टक्कर मार दी थी। हादसे में अभिषेक की मौत हो गई थी। इससे आक्रोशित युवकों ने ट्रक में तोड़फोड़ करने के बाद चालक को पीट डाला था और 20 लाख रुपये मुआवजा व सरकारी नौकरी की मांग को लेकर नहटौर चांदपुर मार्ग पर चांदपुर चुंगी पर जाम लगा दिया। जाम लगाने वालों ने आसपास की लाइटें बंद कर दी। रात करीब 12 बजे तक जाम लगा रहा। मार्ग के दोनों और वाहनों की लंबी-लंबी लाइनें लग गई। एसपी देहात संजय सिंह, एसपी सिटी लक्ष्मी निवास मिश्र, एसडीएम धीरेंद्र सिंह,सीओ अजय कुमार अग्रवाल मौके पर पहुंचे। पीएससी, फायर ब्रिगेड और कई थानों की पुलिस को भी बुलाया गया। वार्ता के दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री राहत कोष व सरकार की ओर से मिलने वाले सभी मुआवजे को शीघ्र दिलाने का आश्वासन दिया उसके बाद जाम को खोल दिया गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि जाम लगाने वाले युवकों को चिह्नित कर लिया गया है। 14 नामजद करीब 20 अज्ञात युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed