फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Prepaid meter will not be recharged if sugarcane payment is not made.

Bijnor News: गन्ने का भुगतान नहीं होने पर प्रीपेड मीटर का रिचार्ज नहीं

Wed, 08 Apr 2026 12:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Prepaid meter will not be recharged if sugarcane payment is not made.
पैजनिया। क्षेत्र में लगे स्मार्ट विद्युत मीटर उपभोक्ताओं के जी का जंजाल बन गए हैं। लोगों का कहना है बिना सूचना के उनके स्मार्ट मीटर प्रीपेड कर दिए गए हैं। मामूली बकाया पर उनके घरों की बिजली गुल हो गई। वहीं कुछ उपभोक्ताओं द्वारा मीटर के तेज चलने की भी शिकायतें की गईं हैं। कई उपभोक्ताओं का कहना है अभी उन्हें गन्ने का भुगतान नहीं मिला है, ऐसे में आर्थिक तंगी के चलते वे मीटर का रिचार्ज नहीं करा पा रहे है और अंधेरे में रहने को विवश हैं।
विज्ञापन

ग्राम पैजनिया में विद्युत विभाग द्वारा गत वर्ष बिजली के पुराने मीटर हटाकर स्मार्ट मीटर लगाए गए थे। उपभोक्ता बब्लू, नृपेंद्र, रमन, दुजेंद्र, सौबीर, भूरे आदि का कहना है कि गांव के जिन उपभोक्ताओं ने उस समय स्मार्ट मीटर नहीं लगवाए थे, उन पर बकाया होने के बाद भी विद्युत आपूर्ति सुचारू। वहीं जिन उपभोक्ताओं ने अधिकारियों के दबाव में स्मार्ट मीटर लगवा लिए थे, बिना किसी पूर्व सूचना उनकी विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गई। अब मोबाइल का इस्तेमाल न करने वाले ग्रामीण स्मार्ट प्रीपेड मीटर को रिचार्ज कराने के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं। जेई मनोज कुमार ने बताया कि प्रीपेड मीटर कंट्रोल रूम द्वारा बंद किए गए हैं। इन मीटर के रिचार्ज बिजलीघर पर किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed