फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Premium deposits denies

प्रीमियम जमा करने से किया इंकार

Fri, 22 Jul 2016 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Fri, 22 Jul 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
Premium deposits denies
बिजनौर में मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए कलक्ट्रेट जाते भाकियू कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में किसान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में प्रीमियम जमा नहीं करेंगे। योजना को जबरन थोपने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है। भाकियू ने किसानों को लामबंद करना शुरू कर दिया है। गांव-गांव जाकर किसानों को जागरूक करने का निर्णय लिया गया है। 
विज्ञापन

सीडीओ इंद्रमणि त्रिपाठी के अनुसार केंद्र ने किसानों के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना लागू की है। योजना में गांव को यूनिट माना गया है। खड़ी फसल या खलिहान में खड़ी फसल नष्ट होने पर किसानों को मुआवजा देने का प्रावधान इस योजना में है। यदि प्राकृतिक आपदा में सामूहिक नुकसान फसल का होता है  तो खेत में बुवाई नहीं होने पर भी मुआवजा मिलेगा। जिला कृषि अधिकारी प्रमोद सिरोही के अनुसार जो किसान किसान क्रेडिट कार्ड धारक हैं या किसी भी समिति से कर्जा लेता है उसकी प्रीमियम बैंक स्वत: काट लेगा। किसान दिवस में इस योजना का विरोध किया था। अब भाकियू की अगुवाई में किसान योजना के खिलाफ लामबंद होने लगे हैं। 
विज्ञापन

भाकियू के जिला अध्यक्ष राम अवतार सिंह, महासचिव दिगंबर सिंह, वरिष्ठ किसान नेता विजयपाल सिंह, ओमपाल सिंह का तर्क है कि जिले में गन्ने का उत्पादन सबसे अधिक होता है। इस फसल का नुकसान कम होता है। किसान फसल बीमा नहीं कराना चाहते हैं। सरकार योजना को जबरन किसानों पर थोपना चाहती है। यह किसानों को मंजूर नहीं है। सीडीओ  का कहना है कि योजना को लेकर किसानों में कुछ भ्रम है। शीघ्र ही किसानों की पंचायत बुलाकर योजना के बारे में सही जानकारी दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed