फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Prayers offered with the prayer of immortal and peace

अमर और शांति की दुुआ के साथ अदा की गई नमाज

Mon, 11 Jul 2022 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Prayers offered with the prayer of immortal and peace
धामपुर ईदगाह में नमाज अदा करते लोग। - फोटो : DHAMPUR
अमर और शांति की दुुआ के साथ अदा की गई नमाज
विज्ञापन

धामपुर। क्षेत्र में ईदुल अजहा का पर्व शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हो गया। रविवार सवेरे पौने आठ बजे शहर इमाम मुफ्ती कमर कासमी ने नगीना मार्ग स्थित ईदगाह में हजारों मुसलमानों को ईद की नमाज अदा कराई। देश की तरक्की और अमनोअमान के लिए अल्लाहताला से दुआ की। प्रशासन की ओर से वाहनों को नगीना हाईवे 74 से डायवर्ट कर दिया गया था, सभी वाहनों को नहटौर बाईपास से निकाला गया।
रविवार को ईद की नमाज के दौरान एसडीएम मनोज कुमार सिंह, सीओ इंदू सिद्धार्थ, ईओ सुभाष कुमार पुलिस बल के साथ ईदगाह पर मुस्तैद रहे। पालिका की ओर से ईदगाह के चारों ओर सफाई कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। सभी ने ईदगाह के भीतर ही नमाज अदा की। नमाजियों को ईद की मुबारकबाद देने को नगर कल्याण समिति व कई राजनीतिक दलों की ओर से सेवा शिविरों का आयोजन किया गया। नमाज के बाद सभी ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईदुल अजहा की मुबारकबाद दी। हिंदुओं ने नमाजियों को सौंफ और मिश्री बांट कर स्वागत किया। एसपी पूर्वी ओमवीर सिंह का कहना है कि उनके सभी थाना क्षेत्रों में ईद की नमाज शांति पूर्वक ढंग से संपन्न हो गई है। इस मौके पर बसपा नेता पूर्व मंत्री मूलचंद चौहान टीम के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन

बगैर ढके अवशेषों के ले जाने पर रोष
अधिकांश नागरिकों का कहना है कि पालिका प्रशासन की ओर से कई बार कहा कि कुर्बानी के बाद पशुओं के अवशेष वाहनों में प्लास्टिक से ढक कर ले जाने के आदेश हैं, पर ट्रेन आने के कारण जैतरा रेलवे फाटक बंद होने पर अवशेषों से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली जाम में फंस गई, जो बिना ढकी हुई थी। कई लोगों ने पालिका के अधिकारियों से फोन पर शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed