फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Prayers for the end of corona infection on Eid

ईद पर की कोरोना संक्रमण के खात्मे की दुआ

Thu, 22 Jul 2021 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Prayers for the end of corona infection on Eid
स्योहारा में ईदगाह पर नमाज पढ़ते पांच लोग। - फोटो : BIJNOR
ईद पर की कोरोना संक्रमण के खात्मे की दुआ
विज्ञापन

बिजनौर/मंडावर। जिले भर में ईद उल अजहा का त्योहार सादगी के साथ मनाया गया। मुस्लिमों ने घरों में ही नमाज अदा की। मस्जिदों में केवल पांच पांच लोगों ने ही नमाज अदा की। इस दौरान मस्जिदों के बाहर भारी पुलिस बल तैनात रहा। लोगों ने कोरोना के खात्मे और देश की तरक्की की दुआ की।

कोरोना संक्रमण को देखते हुए मस्जिदों में केवल पांच लोगों को ही नमाज पढ़ने की अनुमति थी। ईदगाह पर ईद की नमाज अदा नहीं की गई। लोगों ने घरों में ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए नमाज अदा की। मस्जिदों में भी केवल पांच पांच लोगों ने ही नमाज अदा की। नमाज के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया। सभी ने दुनिया को कोरोना से मुक्ति दिलाने और देश की तरक्की, भाईचारे की दुुुआ की। सभी ने एक-दूसरे को फोन पर व सोशल मीडिया के माध्यम से ईद की मुबारकबाद दी। मुस्लिमों ने पशुओं की कुर्बानी दी। एहतियात के तौर पर ईदगाह, मस्जिद व प्रमुख चौराहों पर पुलिस तैनात रही। ईद के बाद लोग एक-दूसरे के घर भी गए और मुबारकबाद दी। एक दो जगह ही बच्चों की भीड़ दिखाई दी, बाकी हालात सामान्य रहे। नगर पालिका द्वारा साफ सफाई के पूरे इंतजाम किए गए। पशुओं के अवशेषों को घर के बाहर जाकर दफनाया गया। वहीं, मंडावर में कस्बे व क्षेत्र के गांवों में सरकार द्वारा जारी की गई गाइडलाइन का पालन करते हुए सभी ने घरों में रहकर ही ईद उल अजहा की नमाज पढ़ी। पुलिस प्रशासन की सख्ती के चलते कोई भी ईदगाह पर नमाज पढ़ने नहीं पहुंचा। क्षेत्र की सभी मस्जिदों व ईदगाह पर पुलिस का कड़ा पहरा रहा। पुलिस ने मंडावर, मोहद्दीनपुर, इनामपुरा सहित क्षेत्र के गांव में पैदल मार्च किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed