फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Prasad offered at old Baba's places and made wishes

Bijnor News: बूढ़े बाबा के स्थलों पर चढ़ाया प्रसाद, मांगीं मन्नतें

Tue, 26 Aug 2025 01:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 26 Aug 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Prasad offered at old Baba's places and made wishes
बिजनौर में बूढ़े बाबा मठ के बाहर लगी श्रद्धालुओं की भीड़। संवाद
बिजनौर। भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर बूढ़े बाबा के स्थलों पर लगने वाले दोजय मेलों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। उन्होंने बाबा के स्थल पर प्रसाद चढ़ाकर परिजनों के चर्म रोग से बचाव और परिवार में सुख-समृद्धि की कामना की। मेलों में खूब खरीदारी की गई और झूले आदि का आनंद लिया।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर रोडवेज बस स्टैंड के पास बाबा के थले पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। मेले के कारण इस मार्ग से वाहनों का आवागमन रोक दिया गया था। शाम को भीड़ के कारण इस मार्ग से पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया।
विज्ञापन


नजीबाबाद के टीला मंदिर में प्रसाद चढ़ाने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। क्षेत्र के गांव लालपुरमान, मोहनपुर में दो दिवसीय मेला शुरू हुआ।
धामपुर क्षेत्र में ग्राम सादुल्लाखानपुर उर्फ मधी स्थित प्राचीन भैरो सिद्धपीठ स्थल पर तीन दिवसीय दोयज मेले का उद्घाटन ग्राम प्रधान भोपाल सिंह ने फीता काटकर किया। गांव चाकरपुर में रविवार को दो दिवसीय जाहरवीर दीवान मेले का भी समापन हो गया। प्रधान सुभाषचंद्र रवि ने बताया कि मेले में भवानीपुर तरकौला, मोरना, सलावा, ऊमरी, पौटा, पौटी आदि गांवों से भी श्रद्धालु आते हैं। सोमवार को उमरी के आदर्श इंटर कॉलेज में भी नौमी मेले का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगीना में रामलीला मैदान में लगे मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम महेश्वरी जट में तीन दिवसीय मेले के पहले दिन सुरेश भगत,अजय पाल, महीपाल सिंह, नरदेव सिंह, वीरेंद्र सिंह, सोनू प्रधान आदि व्यवस्थाओं में जुटे रहे। ग्राम गारबपुर में भी बूढ़े बाबा के स्थल पर प्रसाद चढ़ाया गया।

हल्दौर में नगर से निकल रहे हाईवे किनारे बूढ़े बाबा के प्राचीन मठ पर श्रद्धालुओं ने दाद, फूल तथा प्रसाद अर्पित किया। गांव बल्दिया में भी मेला लगा। राजा का ताजपुर के बस स्टैंड पर मेंले के कारण नूरपुर-स्योहारा मार्ग पर जाम लग गया।

बिजनौर में बूढ़े बाबा मठ के बाहर लगी श्रद्धालुओं की भीड़। संवाद

बिजनौर में बूढ़े बाबा मठ के बाहर लगी श्रद्धालुओं की भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed