{"_id":"682a1cb0d2c2c41c560db159","slug":"pradhans-son-died-by-drowning-in-ramganga-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-150212-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: रामगंगा में डूबकर प्रधान के पुत्र की माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: रामगंगा में डूबकर प्रधान के पुत्र की माैत
Sun, 18 May 2025 11:15 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sun, 18 May 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
अफजलगढ़ क्षेत्र में गंगा में डूबने से युवक की मौत पर विलाप करते परिजन संवाद
अफजलगढ़। भूतपुरी में रामगंगा नदी के घाट पर अंतिम संस्कार में शामिल होने गए रविकुमार (25) की पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया रेहड़ थाने के गांव मच्छमार निवासी छतरपाल सिंह का निधन हो गया था। अंतिम संस्कार भूतपुरी रामगंगा नदी के घाट पर किया गया। अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए कुछ लोग आए थे। जिसमें ग्राम प्रधान विजेन्द्र सिंह का पुत्र रविकुमार भी अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए आया था जहां रवि नदी में नहाने लगा। जिसके बाद वह गायब हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद युवक को तलाश कर नदी से बाहर निकलवाया। आनन फानन में युवक को सीएचसी लाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस की सूचना पर मृतक के परिजन सीएचसी पहुंचे।
घटना से मृतक के परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक विवाहित था उसका एक छोटा बच्चा भी है। पत्नी व परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर कब्जे में ले लिया। सीओ राजेश सिंह सोलंकी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।