{"_id":"67fea9b145948326910b7aea","slug":"pradhans-husband-himanshu-released-from-jail-bijnor-news-c-27-1-smrt1043-147564-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: प्रधान के पति हिमांशु की हुई जेल से रिहाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: प्रधान के पति हिमांशु की हुई जेल से रिहाई
Wed, 16 Apr 2025 12:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Wed, 16 Apr 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
नजीबाबाद। ग्राम पंचायत जालबपुर गूदढ़ की ग्राम प्रधान नंदनी राजपूत के पति हिमांशु राजपूत की तीन दिन बाद जेल से रिहाई हो गई। शांतिभंग की धारा में शनिवार को एसडीएम ने प्रधान के पति को जेल भेजा था।
शनिवार को पुलिस ने नाटकीय ढंग से हिमांशु को गिरफ्तार किया। एसडीएम विजय शंकर ने एक भाजपा नेता और पुलिस द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के बाद शांतिभंग मामले में प्रधान के पति को जेल भेजा था। हिमांशु राजपूत की गिरफ्तारी के बाद ग्राम प्रधानों और किसानों ने पहले एसडीएम कार्यालय और फिर थाना परिसर में प्रदर्शन करते हुए तत्काल हिमांशु राजपूत को रिहा करने की मांग उठाई थी।
हिमांशु ने बताया कि उन्होंने ग्राम पंचायत के श्मशान घाट विवाद और अन्य मामलों को लेकर 19 अप्रैल को मुख्यमंत्री से मिलने का कार्यक्रम तय किया था। प्रशासन के राजनीतिक दबाव में उसे 19 अप्रैल तक तक जेल में रखने का षड्यंत्र रचा था। किसान यूनियन और ग्राम प्रधानों के दबाव के चलते प्रशासन की योजना विफल हुई।
विज्ञापन
वहीं, जेल से रिहा होने के बाद हिमांशु ग्राम प्रधानों के साथ किसान नेता चौ. दिगंबर सिंह के आवास पहुंचे। हिमांशु ने उनकी आवाज उठाने के लिए भाकियू युवा के प्रदेश अध्यक्ष का आभार जताया। संवाद