{"_id":"576ae33b4f1c1b0627b483a7","slug":"power-supply-will-soon-now","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब जल्द मिलेगी विद्युत आपूर्ति ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब जल्द मिलेगी विद्युत आपूर्ति
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Thu, 23 Jun 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
आदर्शनगर बिजलीघर पर पहुंचे ट्रांसफार्मर को रखवाते कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालाबाद/नजीबाबाद में गाजीपुर फीडर से निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुचारू करने के लिए आदर्शनगर बिजलीघर पर 10 एमवीए क्षमता का अतिरिक्त ट्रांसफार्मर रखा गया। करीब दो सप्ताह बाद दो अलग-अलग लाइनों से दो दर्जन से ज्यादा गांवों को निर्बाध बिजली मुहैया हो सकेगी।
आदर्शनगर बिजलीघर पर बुधवार को 10 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर प्लेटफार्म पर रखा गया। अब तक 40 एमवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर से ही गाजीपुर फीडर के जरिए दो दर्जन से ज्यादा गांवों को बिजली दी जा रही थी। विद्युत लाइन काफी लंबी एवं पुरानी होने के कारण लोड बढ़ने पर लाइन ट्रिप कर जाती थी। अक्सर लाइनों में फाल्ट होने पर कई-कई दिन तक गांवों में बिजली गुल हो जाती थी। अब बिजलीघर पर रखे गए 10 एमवीए क्षमता के अतिरिक्त ट्रांसफार्मर से विद्युत आपूर्ति सुचारू करने के लिए दो अलग-अलग विद्युत लाइनें बनाई गई हैं। करीब दो सप्ताह बाद ट्रांसफार्मर चार्ज होने पर गाजीपुर और हुसैनपुर विद्युत लाइनों के जरिए दाउदपुर, बोरेकी, चौकपुरी, ताहरपुर इश्हाक, फजलपुर हबीब, ज्वालीलाला, ज्वालीकला, हुमायूंपुर, प्रतापपुर, चौगांवा, मुस्सेपुर, गाजीपुर कुतुब, रायपुर, मुंगड़पुर, ज्वाला आदि गांवों को ग्रामीण शेड्यूल के अंतर्गत बिजली मिलेगी। जिला पंचायत सदस्य यशवीर, ग्राम प्रधान फहमीद अहमद, मो.आरिफ, शैलेंद्र सिंह, मो.आलम, विपिन कुमार, ओमवीर, बब्बन आदि ने खुशी जताई।