फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Power supply disrupted for hours due to storm

Bijnor News: आंधी तूफान से घंटों रही विद्युत आपूर्ति ठप

Sat, 30 May 2026 01:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Power supply disrupted for hours due to storm
नजीबाबाद। आंधी-तूफान और बूंदाबांदी के बीच बृहस्पतिवार की रात कई क्षेत्रों में विद्युत लाइनों पर पेड़ गिर गए। कई क्षेत्रों में पूरी रात विद्युत आपूर्ति ठप रही। देवेंद्र नगर में एक मकान की टीन की छत उड़ गई।
विज्ञापन

नगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बृहस्पतिवार की देर रात चली तूफानी हवाओं को बूंदाबांदी से जनजीवन प्रभावित रहा। भीषण गर्मी में नगर और ग्रामीण क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। साहनपुर, आदर्श नगर, भागूवाला, राजपुर नवादा, सौफततपुर, तिसोतरा, चौगांवा बिजली घरों से निकले कई फीडर विद्युत लाइनों पर पेड़ों के गिरने और विद्युत लाइनों में तकनीकी खराबी आने से रात भर ठप रहे। विद्युत निगम ने प्रात: आठ बजे तक नगर और ग्रामीण क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति सुचारू की गई। ग्राम पंचायत मोटाढाक क्षेत्र के देवेंद्र नगर कौड़िया निवासी समाजसेवी नंदलाल धनगर के घर की टीन तूफानी हवाओं में क्षतिग्रस्त होकर उड़ गई। संयोग से किसी की चोट नहीं लगी। कई ग्रामीण क्षेत्रों में तूफानी हवाओं के साथ पेड़ गिरने से संपर्क मार्गों का आवागमन आंशिक रूप से प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed