{"_id":"66522b21802f13ee580a1784","slug":"power-line-started-shifting-chhoiya-and-ban-river-bridge-will-be-operational-soon-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-124244-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: शिफ्ट होने लगी विद्युत लाइन, जल्द चालू होगा छोइया और बान नदी का पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: शिफ्ट होने लगी विद्युत लाइन, जल्द चालू होगा छोइया और बान नदी का पुल
विज्ञापन
बरूकी में बनी अंडरपास की सर्विस रोड।
-33 केवी की बिजलीलाइन की वजह से नहीं हो सका था पुल के पहुंच मार्ग का निर्माण
- बरुकी में अंडर पास की सर्विस रोड का हुआ निर्माण, अब महेश्वरी जट की बारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे पर छोइया और बान नदी के पुल चालू होने में कुछ ही दिन शेष हैं। दरअसल, इन दोनों पुलों के पहुंच मार्ग का निर्माण बिजली लाइनों की वजह से नहीं हो सका था। अब लाइनों को शिफ्ट करने का काम किया जा रहा है। इसके बाद अगले सप्ताह ही पहुंच मार्ग का निर्माण चालू किया जाएगा।
बिजनौर-कोतवाली मार्ग अब पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे का हिस्सा है। हाईवे के मानकों के अनुसार 21 किलोमीटर लंबी इस सड़क का निर्माण किया जाना है। करीब 14 किलोमीटर लंबी सड़क बनकर तैयार हो चुकी है। साथ ही पीली चौकी के पास अंडर पास को भी काफी दिन पहले चालू कर दिया गया था।
हालांकि, इस सड़क का निर्माण मई 2023 तक पूरा करना था, मगर लेटलतीफी की वजह से निर्माण में देरी रही। अब फिर से निर्माण ने गति पकड़ ली है। फिलहाल बरुकी में अंडर पास को एक ओर से सड़क से जोड़ा जा चुका है। साथ ही दोनों ओर सर्विस रोड का निर्माण लंबे इंतजार के बाद पूरा हो सका।
विज्ञापन
पुलों पर होने लगी लाइन शिफ्टिंग
मार्ग में पड़ने वाले छोइया नदी और बान नदी के पुल को काफी समय पहले बनाकर तैयार कर लिया गया था। मगर इन्हें सड़क से नहीं जोड़ा सका। 33 केवी की बिजली लाइन की वजह से पुलों के पहुंच मार्ग निर्माण में देरी हुई। अब लाइन शिफ्टिंग की अनुमति मिलने के बाद लाइनों को दूसरी जगह करने का काम चालू कर दिया गया है। अगले सप्ताह पुलों के पहुंच मार्ग बनाने का काम चालू होगा।
दिसंबर तक पूरा हो जाएगा हाईवे का निर्माण
दिसंबर तक सड़क निर्माण पूरा कर दिया जाएगा। जून के महीने में छोइया और बान नदी के पुल चालू कर दिए जाएंगे। कोतवाली देहात में ओवरब्रिज का निर्माण भी तेजी से किया जा रहा है। कुल 76 गार्डर बनाए जाने थे, जिनमें 75 गार्डर बनाकर तैयार कर लिए गए हैं। इन्हें अब पिलर पर रखकर स्लैब डाला जाएगा। - हरप्रीत सिंह, प्रबंधक, निर्माण कंपनी