{"_id":"6785650c508cdb3b640d37b8","slug":"power-houses-will-be-constructed-in-dhampur-bijnor-news-c-27-1-smrt1025-140629-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: धामपुर में बिजलीघरों का होगा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: धामपुर में बिजलीघरों का होगा निर्माण
विज्ञापन
बिजनाैर, धामपुर। धामपुर में जल्द ही पांच-पांच एमवीए की क्षमता के दो बिजली घरों का निर्माण होगा। कंस्ट्रक्शन विभाग की ओर से जमीन का सर्वे किया जा चुका है ।
सहायक अभियंता तुषार राय का कहना है कि इस बिजलीघर के बनने से गर्मी के दिनों में ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। बिजली के वोल्टेज बढ़िया मिलेंगे और बार-बार ट्रिपिंग की समस्या का भी सामना नहीं करना पड़ेगा। बिजली घर आरडीएसएच योजना के अंतर्गत बनने के लिए जा रहा है। इस पर करीब साढे पांच करोड़ की लागत आने का अनुमान है।
उन्होंने बताया कि अब तक धामपुर विद्युत वितरण खंड प्रथम में 11 बिजली घर संचालित हो रहे हैं। इस नए बिजली घर के बन जाने के बाद कुल संख्या 11 से बढ़कर 12 हो जाएगी। तीन दिन पहले इस नए बिजलीघर के निर्माण के लिए विद्युत निगम कंस्ट्रक्शन विभाग के अधिकारियों की ओर से सर्वे भी किया जा चुका है। यह बिजलीघर मुरादाबाद मार्ग पर धामपुर चीनी मिल के पीछे मुन्नी देवी मंदिर के निकट बनेगा। संवाद