फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   power house starts in august

अगस्त में शुरू हो जाएगा स्वाहेड़ी पावर हाउस

Tue, 05 Jul 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला बिजनौर
अमर उजाला बिजनौर Updated Tue, 05 Jul 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
power house starts in august
बिजली आपूर्ति - फोटो : प्रतीकात्मक
बिजनौर जिले के उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है। स्वाहेड़ी में निर्माणाधीन 400 के वी ट्रांसमिशन पावर हाउस अगस्त में काम करना शुरू कर देगा। साथ ही इसी परिसर में 220 केवी के बिजलीघर के निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। इसके बाद उपभोक्ताओं को लो वोल्टेज व ट्रिपिंग की समस्या से निजात मिलने के साथ बिजली संकट से भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन


अधिशासी अभियंता (ट्रांसमिशन) अखिल मेहरोत्रा के मुताबिक स्वाहेड़ी में 400 केवी के ट्रांसमिशन पावर हाउस के निर्माण के लिए राजस्व विभाग ने 23 हेक्टेयर जमीन उपलब्ध कराई थी। इसके लिए 15 हेक्टेयर में पावर हाउस का निर्माण शुरू हुआ। पावर हाउस पब्लिक पार्टनरशिप प्रोजेक्ट के मॉडल पर बन रहा है।
विज्ञापन


पावर हाउस में 200 एमवीए के दो ट्रांसफार्मर लगे हैं। प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज के कारण लाइन को शिफ्ट कर दिया गया है। अब पावर हाउस का निर्माण अंतिम चरण में है। यदि सब कुछ ठीक रहा तो अगस्त में पावर हाउस काम करना शुरू कर देगा। स्वाहेड़ी पावर हाउस काशीपुर ऋषिकेश पावर लाइन से जुड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजनौर, नजीबाबाद, मोरना तथा चांदपुर के विद्युत सबस्टेशन स्वाहेड़ी बिजलीघर से जुड़ेंगे। अभी तक चारों केंद्र नहटौर ट्रांसमिशन पावर हाउस से जुड़े थे। नहटौर पावर स्टेशन की कार्य क्षमता 220 केवी है। हालांकि लोड 900 केवीए चल रहा है। इससे लो वोल्टेज एवं ट्रिपिंग की समस्या रहती है। मेहरोत्रा के मुताबिक स्वाहेड़ी पावर स्टेशन चालू होने पर बिजनौर जिला तीन लाइन से कनेक्ट हो जाएगा। नहटौर पावर हाउस मुरादाबाद व मेरठ के मटोर लाइन से जुड़ा है।


स्वाहेड़ी काशीपुर लाइन से संबंद्ध  होगा। यदि इनमें से किसी एक लाइन की पावर फेल होती है तो दूसरी लाइनों से जिले को बिजली मिलती रहेगी। स्वाहेड़ी पावर हाउस की देखरेख 35 साल तक निर्माण करने वाली कंपनी के हाथ में रहेगी। इसके बाद निगम को हैंडओवर कर  दी जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed