फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Power failure, cry

बिजली गुल, हाहाकार मचा

Sun, 08 Jan 2017 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 08 Jan 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर जिले के नजीबाबाद में शीतलहर और बूंदाबादी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। शनिवार को नजीबाबाद जनपद में सबसे ठंडा दिन रहा। वर्षा और तेज हवाओं के बीच विद्युत आपूर्ति पूरी रात ठप रही। नगर के कुछ भाग और ग्रामीण क्षेत्रों में 20 घंटे बाद भी विद्युत आपूर्ति सुचारु नहीं हो सकी थी।      
विज्ञापन

शुक्रवार रात अचानक मौसम बिगड़ने से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया। तेज बिजली कड़कने, हवाएं चलने और बूंदाबांदी के बीच शीतलहर चली। शनिवार को मौसम वैधशाला ने नजीबाबाद क्षेत्र का न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम 15 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया। शुक्रवार रात 10 बजे से शनिवार शाम छह बजे तक नजीबाबाद क्षेत्र में 40 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई।  उधर, शुक्रवार रात से ही नगर तथा आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति ठप रही। 132 केवी विद्युत उपसंस्थान से जुड़ी उच्च क्षमता की विद्युत लाइनों में कई जगह ब्रेकडाउन हुआ। 
विज्ञापन

33 केवी आदर्शनगर बिजलीघर भी फेल हो गया। विद्युत विभाग ने पेट्रोलिंग अभियान चलाकर दोपहर तक अधिकांश क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति सुचारु कर दी थी, लेकिन नगर तथा ईजीसी फीडर से जुड़े नगर के कई क्षेत्रों में देर शाम      तक विद्युत आपूर्ति ठप रहने से नागरिक परेशान रहे। कई ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत लाइनों में तकनीकी खराबी शनिवार देर तक दूर नहीं की जा सकी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीओ विकास कुमार ने बताया कि रात से ही टीम विद्युत लाइनों में आई तकनीकी खराबी दूर करने में जुटी रही।  आदर्शनगर में विद्युत लाइन  टूटने से हड़कंप मच गया। क्षेत्रवासियों का कहना है कि आदर्शनगर में  छतों के ऊपर उच्च क्षमता की विद्युत लाइनों का खतरा मंडरा रहा है। जलालाबाद में हाईवे पर पानी की टंकी के निकट गन्ने से भरे ट्रक की चपेट मे आकर बिजली का तार टूट गया। जिससे जलनिगम के नलकूप का संचालन ठप हो गया और लोगों को पानी की किल्लत से जूझना पड़ा। वहीं धामपुर में बिजली गिरने से टेलीफोन एक्सचेंज में भारी नुकसान हो गया। एक्सचेंज के कई कार्ड फुंकने से नेट सेवा दिनभर ठप रही। नतीजतन लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मयंक कुमार, अनिल कुमार, रतन सिंह आदि ने कहा कि इस सेवा के ठप होने के बाद निगम के अधिकारियों से संपर्क करने पर कोई जवाब नहीं मिला। निगम के अधिकारियों का कहना है कि ऐसा होने से धामपुर नगर की नेट सेवा ठप हो गई।  मंडल स्तर के कई नगरों में उपभोक्ताओं की नेट सेवा प्रभावित होने से उन्हें परेशानी हुई है। तकनीकी प्रभारी आलोक कुमार ने बताया कि बिजली के क़ड़क़ड़ाने से एक्सचेंज के कई कार्ड फुंक गए। धामपुर/अफजलगढ़। धामपुर और अफजलगढ़ क्षेत्र में शुक्रवार रात बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप रहने से लोगों को काफी मुसीबतें झेलनी पड़ी। अधिशासी अभियंता  हरीश कुमार ने कहा कि अचानक मौसम खराब होने से आपूर्ति में व्यवधान हुआ है। अफजलगढ़ नगर व क्षेत्र में 18 घंटे  बिजली आपूर्ति ठप है। कई गांवों में अंधेरा पसरा है। शुक्रवार रात तेज वर्षा व हवा के चलते रात 12 बजे से बिजली नहीं आ रही है। 33 हजार की क्षमता की  विद्युत लाइन खराब होने से यह समस्या खड़ी हुई है। ग्राहकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।  गांव कासमपुरगढ़ी, उधोवाला, बादीगढ़, हर्रायवाला, कादराबाद, चंडिका, चौहड़वाला, तुरतपुर, मुरलीवाला सहित कईं गांवों की बत्ती गुल है। उधर, जेई रणजीत सिंह मौर्य व जेई रामपाल सिंह का कहना है कि खराब मौसम के चलते ऊपर से ही ब्रेक डाउन हो गया था, जिसको सही कराए जाने के प्रयास चल रहे हैं। बिजली सुचारु करा दी जाएगी। धामपुर और देहात क्षेत्र में भी लोगों को बिजली आपूर्ति ठप होने से लोगों को परेशानियों का सामना करने को मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed