{"_id":"62a38fdcf0dc1f183346a870","slug":"power-cut-waking-up-and-cutting-the-night-bad-condition-remained-even-during-the-day-bijnor-news-mrt592375770","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कटौती : जाग कर काटी रात, दिन में भी रहा बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कटौती : जाग कर काटी रात, दिन में भी रहा बुरा हाल
विज्ञापन
बिजनौर में बुखारा बिजली घर पर दूसर दिन भी ट्रांसफर में तकनीकी कमी को सही करते विद्युत कर्मचारी।
- फोटो : BIJNOR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली कटौती : जाग कर काटी रात, दिन में भी रहा बुरा हाल
बिजनौर। शुक्रवार को भी आधे शहर के उपभोक्ताओं ने बिजली कटौती का दंश झेला। रात और दिन में कई कई घंटे की कटौती होने से घर एवं प्रतिष्ठानों में रखे इनवर्टर भी ठप हो गए। भीषण गर्मी व बिजली कटौती के चलते उपभोक्ताओं को रात में और दिन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दूसरे दिन भी खराब 10 एमवीए ट्रांसफॉर्मर नहीं बदला जा सका है।
बृहस्पतिवार दोपहर में बुखारा बिजलीघर के 10 एमवीए के ट्रांसफार्मर में तकनीकी कमी आने से खराब हो गया था। दोपहर से करीब शाम आठ बजे तक आधे शहर में बिजली ही गुल रही। घर व प्रतिष्ठानों में रखे इनवर्टर ठप हो गए। भीषण गर्मी में लोगों का बुरा हाल हो गया। गत रात्रि ट्रांसफार्मर सही न होने पर अफसरों में दूसरे ट्रांसफार्मर से शिफ्ट में बिजली आपूर्ति सुचारु कर दी गई थी। कई घंटे बाद बिजली आने पर लोड अधिक रहा, जिससे आपूर्ति सही तरीके से संचालित नहीं हो पाई। बुखारा बिजलीघर क्षेत्र की लघु इकाइयां भी ठप रहीं। दफ्तरों का कार्य प्रभावित रहा। बिजली अधिकारी बिजलीघर से बिजली आपूर्ति को शिफ्टों में चलाने का प्रयास करते रहे। विद्युत अधिकारियों का कहना है नया ट्रांसफार्मर रामपुर से मंगाया जा रहा है। ट्रांसफार्मर पहुंचने पर आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी।
बिजलीघर पर जाकर उपभोक्ता लेते रहे जानकारी
बिजलीघर क्षेत्र उपभोक्ता फोन पर जानकारी के साथ बिजलीघर पर भी पहुंचकर ट्रांसफार्मर बदलने के लिए और बिजली आने की जानकारी लेते रहे। भीषण गर्मी और बिजली कटौती से लोगों को बहुत परेशानी उठानी पड़ रही है। बिजली न आने से लोग घरों में उमस और गर्मी में बैठने को मजबूर रहे।
विज्ञापन
जाग कर कटी रात, दिन में भी रहा बुराहाल
30 घंटे से ज्यादा समय से आधे शहर की बिजली व्यवस्था लड़खड़ाई हुई है। दिन में सूरज की तपिश और उमस से उपभोक्ता परेशान हैं। नूरपुर रोड स्थित शिक्षक मनोज कुमार, सूरज कुमार, नरेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह प्रीति चौधरी, मंजू आदि उपभोक्ताओं का कहना है कि रात से बिजली नहीं के कारण पूरी रात छत पर और सड़कों पर टहलते रहे। गर्मी इतनी ज्यादा रही कि पूरी रात जाग कर ही काटनी पड़ी।
बुखारा बिजलीघरघर के एक 10 एमवीए ट्रांसफार्मर में खराब हो गया है, जिससे आपूर्ति बाधित हो रही है। दूसरे ट्रांसफार्मर से शिफ्टों में आपूर्ति दी जा रही है। खराब ट्रांसफार्मर की जगह रामपुर से दूसरा मंगवाया जा रहा है। रात तक शहर में पहुंच जाएगा। उसे रखने के बाद आपूर्ति सुचारु करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की। - प्रदीप कुमार, एसडीओ सदर।