फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   positive news

Bijnor News: प्रेमी के घर बमनौली पहुंची युवती का परिजनों ने कराया विवाह

Tue, 09 Jun 2026 01:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
positive news
धामपुर में पंजाबी कॉलोनी में स्थित शिव मंदिर में परिजनों की मौजूदगी में एक दूसरे के गले में माल
धामपुर। गांव बमनौली निवासी चंद्रभान से शादी करने के लिए बसेड़ा कुंवर की हिमानी सोमवार को उसके घर पहुंच गई। युवक के परिजनों के समझाने के बावजूद वह शादी की जिद पर अड़ी रही। आखिरकार परिजन युवक-युवती को लेकर थाने पहुंच गए और युवती के परिजनों को भी बुला लिया। काफी जद्दोजहद के बाद आखिरकार दोनों के परिजन उनकी शादी को राजी हो गए। दोनों ने शिव मंदिर पंजाबी कॉलोनी में परिजनों की मौजूदगी में एक-दूसरे के गले में माला पहना कर शादी कर ली।
विज्ञापन

हिमानी और चंद्रभान का करीब पांच वर्षों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। उनके परिजन दोनों की शादी के लिए रजामंद नहीं थे। सोमवार को हिमानी मौका पाकर गांव बमनौली में चंद्रभान के घर पहुंच गई और शादी करने की जिद पर अड़ गई। चंद्रभान के परिजन दोनों को साथ लेकर थाने पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने उसके बसेड़ा कुंवर निवासी परिजनों को भी थाने बुला लिया। युवती के परिजन चंद्रभान से शादी करने के लिए राजी नहीं थे, लेकिन उसकी जिद के सामने परिजनों को झुकना पड़ा।
विज्ञापन

पुलिस लिखा-पढ़ी करने के बाद युवक-युवती के परिजनों के साथ पंजाबी कॉलोनी स्थित मंदिर में पहुंची। वहां भगवान शिव के मंदिर की सात बार परिक्रमा करने के बाद एक-दूसरे को माला पहनाकर शादी कर ली। दोनों ने पति-पत्नी के रूप में साथ रहने की कसम ली। मंदिर के पुजारी ने दोनों को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंद्रभान के पिता दारा सिंह, मां गीता देवी व रिश्तेदार रूपा देवी आदि का कहना है कि वे इस शादी से बहुत खुश हैं। उनके दो पुत्र हैं। बेटी नहीं थी। वह अपनी बहू को बेटी के समान प्रेम देंगे। इस मौके पर सौरभ ठाकुर, प्रदीप वाल्मीकि, बब्बू चेयरमैन व रागी प्रीत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed