फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Pontoon bridge to be built in Dabblegarh

डैबलगढ़ में बनाया जाने लगा पीपे का पुल, मिलेगी राहत

Wed, 08 Dec 2021 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Pontoon bridge to be built in Dabblegarh
डैबलगढ़ में बनाया जाने लगा पीपे का पुल
विज्ञापन

मंडावर। डैबलगढ़ में गंगा नदी पर पीपे का पुल बांधा जाने लगा है। पुल बनने के बाद खादर के लोगों को काफी राहत मिलेगी। दरअसल, अभी तक दर्जनभर से अधिक गांव के लोग नाव से गंगा पार करने को मजबूर थे।

बुधवार को पीपे आपस में बांधकर गंगा में उतारे गए। तेजी के साथ पीपे का पुल बनाने काम होने लगा है। बता दें कि लंबे आंदोलन के बाद खादर के लोगों को पीपे के पुल की सौगात मिली थी। पिछले साल डैबलगढ़ में गंगा पर पुल बना था। बरसात से पहले इस पुल को खोलकर रख दिया गया था। क्योंकि बरसात में तेज बहाव के चलते पुल के बह जाने की आशंका रहती है। गंगा की धार का फैलाव भी हो जाता है। जिस वजह से पीपे का पुल बरसात में नहीं रहता। अब फिर से पुल को बनाया जाने लगा है। पुल बन जाने के बाद खादर के लोगों को गंगा के पार खेतों पर जाने के लिए जान जोखिम में नहीं डालनी पड़ेगी। अभी तक खेतों पर जाने और गन्ना एवं अन्य फसल लाने के लिए लोगों को नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। नाव के गंगा में डूबने की आशंका भी बनी रहती है। लोक निर्माण के अधिशासी अभियंता सुनील सागर ने बताया कि गंगा का बहाव अब शांत है। अबकी बार बरसात देर तक टिकी। जिसके चलते पुल को बनाने में थोड़ी देरी हुई है। हालांकि अब पुल बनाया जाने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed