फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Ponds are also becoming a source of income

आय का साधन भी बन रहे तालाब

Fri, 08 Apr 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Ponds are also becoming a source of income
आय का साधन भी बन रहे तालाब
विज्ञापन

बिजनौर। शासन ने एक साल तक जल संचयन अभियान चलाया। अभियान में 27 नए तालाबों का निर्माण हुआ। तालाब पंचायत की आय का माध्यम बन रहे हैं। तालाबों से लोगों की रोजगार मिल रहा है और पंचायत आर्थिक रूप से मजबूत हो रही हैं।
जिले में तालाबों के जीर्णोद्धार के साथ नए तालाबों का निर्माण हुआ। छह ब्लॉक में एक साल में 27 नए तालाब बने, इसमें 37.14 लाख रुपये खर्च किए गए। तालाबों से जल संचयन हुआ, पानी की बरबादी रुकी और भूमिगत जल स्तर बढ़ाने में मदद मिली। इतना ही नहीं गांवों में बने तालाब पंचायतों की आय का स्थायी माध्यम बन गए हैं। ग्राम पंचायत नांगल जट के पूर्व प्रधान चौधरी हुकुम सिंह तथा मोहनपुर चांदा नंगली के बाबूराम आर्य बताते हैं की तालाबों का आवंटन सिंघाड़ा बेल डालने के लिए किया जाता है। मछली पालन हो रहा है। लोगों को गांव में ही काम मिला, इससे लोग अच्छी कमाई कर रहे हैं। जिन पंचायत या गांवों में तालाब नहीं थे। वहां जल संचयन के लिए नए तालाब बनाए गए हैं। सबसे अधिक तालाबों का निर्माण हल्दौर ब्लॉक में हुआ है। अफजलगढ़, स्योहारा, कोतवाली, मोहम्मदपुर देवमल तथा नहटौर ब्लॉक में कोई नया तालाब निर्माण नहीं हुआ है।
विज्ञापन

तालाबों से मिल रहा रोजगार
सीडीओ केपी सिंह ने बताया कि तालाबों से पंचायतों की आमदनी बढ़ी है। एक साल में 27 नए तालाब बने हैं। जिनकी लंबाई 20 मीटर, चौड़ाई 20 मीटर तथा गहराई डेढ़ से दो मीटर है। 334 तालाब पुरानी शक्ल में लाए गए। योजना में तालाबों के किनारे फलदार एवं छायादार पौधरोपण किया गया है। तालाबों की बाउंड्री पर बांस का पौधरोपण हो रहा है। बांस पर्यावरण शुद्धीकरण के साथ कम लागत में पंचायत की कमाई का अच्छा माध्यम है। तालाबों से ग्रामीणों को रोजगार भी मिल रहा है। तालाब मछली पालन के लिए आवंटित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है तालाबों का निर्माण खर्च
बताया गया कि हल्दौर ब्लॉक में 13 तालाबों के निर्माण पर 14.54 लाख, जलीलपुर ब्लॉक के चार तालाबों पर 08.71 लाख, किरतपुर ब्लॉक में चार तालाब के निर्माण पर छह लाख, नूरपुर ब्लॉक में दो तालाबों के निर्माण में 03.65 लाख, धामपुर ब्लॉक में दो तालाब पर 02.74 लाख तथा नजीबाबाद ब्लॉक में दो तालाब के निर्माण में सबसे कम डेढ़ लाख खर्च हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed