{"_id":"63e3ee404e218f3061042299","slug":"polling-parties-reached-for-the-by-election-of-district-panchayat-member-bijnor-news-c-14-1-110271-2023-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर: जिला पंचायत सदस्य का उपचुनाव कराने पहुंचीं पोलिंग पार्टियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर: जिला पंचायत सदस्य का उपचुनाव कराने पहुंचीं पोलिंग पार्टियां
Thu, 09 Feb 2023 12:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Thu, 09 Feb 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
नूरपुर में चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारियों को निर्देश देती एसडीएम रितु रानी।
नूरपुर ब्लॉक में वार्ड संख्या 35 पर आज होना है उपचुनाव
फोटो-13,14
संवाद न्यूज एजेंसी
नूरपुर। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए उपचुनाव कराने के लिए बुधवार को पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। शाम तक पार्टियां मतदान केंद्रों पर पहुंच गई।
एएसपी देहात रामअर्ज व एसडीएम रितु रानी ने अपनी देखरेख में पोलिंग पार्टियों को रवाना किया। इससे पहले सुरक्षा ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों को एएसपी ने निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सीओ सुनीता दहिया, थानाध्यक्ष नीरज शर्मा मौजूद रहे।
जिला पंचायत के वार्ड संख्या 35 नूरपुर तृतीय से इरफान अहमद जिला पंचायत सदस्य चुने गए थे। उनकी मौत होने के बाद से यह सीट रिक्त चल रही थी। इस सीट पर बृहस्पतिवार को चुनाव कराया जाएगा।
बनाए गए हैं 23 मतदान केंद्र
जिला पंचायत का उप चुनाव कराने के लिए 23 मतदान केंद्र व 67 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। कुल 42 गांवों के मतदाता चुनाव लड़ रहे नौ प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इस पद के लिए 11 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया था। दो के नाम वापस लेने से अब नौ प्रत्याशी मैदान में हैं। सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक वोट डाले जाएंगे। चुनाव परिणाम 10 फरवरी को घोषित किया जाएगा।