{"_id":"5e249f858ebc3e4b3c5d9b05","slug":"polio-medicine-given-to-children-across-the-district-bijnor-news-mrt4647215106","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोलियो बूथों पर नौनिहालों को पिलाई गई खुराक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोलियो बूथों पर नौनिहालों को पिलाई गई खुराक
विज्ञापन
बिजनौर में एक बूथ पर बच्चों को पोलियों ड्रॉप पिलाते डीएम रमाकांत पांडेय।
- फोटो : BIJNOR
जिले भर में बच्चों को पिलाई गई पोलियो की दवा
बिजनौर। पल्स पोलियो के राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत जिले में नौनिहालों को पोलियो की दवा पिलाई गई। सुबह घना कोहरा होने पर जरूर पोलियो बूथों पर परेेशानी हुई, लेकिन स्कूली बच्चों, शिक्षकों व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने पोलियो बूथों पर बच्चों को दवाई पिलाई गई। डीएम रमाकांत पांडेय ने जाटान व रविदास धर्मशाला में पोलियो की दवाई पिला कर पोलियो बूथ का शुभारंभ किया।
पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए प्रशासन की ओर पल्स पोलियो बूथ की शुरूआत की गई है। मोहल्ला जाटान स्थित रविदास धर्मशाला में रविवार को डीएम रमाकांत पांडेय और सीएमओ वियज कुमार यादव ने संयुक्त रूप से पल्स पोलियो बूथ का उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह में डीएम ने पांच साल से कम उम्र के 35 बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाई। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों से पांच साल तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने की अपील की। इस अवसर पर एसीआएओ प्रतिरक्षण अशोक कुमार, डा. एसके निगम, डा. शैलेश जैन, डा. देवीदास, डा. देवेंद्र कुमार सहित कई चिकित्साधिकारी मौजूद रहे।
रैली निकाल किया गया जागरूक
बिजनौर/बेगावाला। पुलिस लाइन स्थित जूनियर हाईस्कूल व प्राइमरी स्कूल के शिक्षकों ने बच्चों की टोलियों के साथ दवा पिलाने में सहयोग किया। उधर, प्राथमिक विद्यालय मुबारकपुर तालन में प्रधानाध्यापक सुहेल अहमद व स्कूल की अन्य शिक्षिकाओं ने गांव में रैली निकाली तथा पोलियो बूथ पर बच्चों को दवाई पिलाने में सहयोग किया। वहीं बेगावाला में बच्चों की बुलव्वा टोली बनाई गई। गांव मंडावली के प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक हरवंत सिंह की देखरेख में बच्चों को दवा पिलाई गई। चांदपुर फेरू में ग्राम प्रधान मोहम्मद हनीफ ने बच्चों को दवा पिला कर पोलियो बूथ का शुभारंभ किया।