{"_id":"63ab3c9cfe9223424b420de6","slug":"policies-responsible-for-inflation-unemployment-chandrasekhar-nazibabad-news-mrt6195392149","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई, बेरोजगारी के लिए नीतियां जिम्मेदार : चंद्रशेखर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई, बेरोजगारी के लिए नीतियां जिम्मेदार : चंद्रशेखर
विज्ञापन
जलालाबाद के हुसैनपुर में जनसभा में बोलते आसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर।
- फोटो : NAZIBABAD
महंगाई, बेरोजगारी के लिए नीतियां जिम्मेदार : चंद्रशेखर
जलालाबाद/नजीबाबाद। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने केंद्र और प्रदेश सरकार की आर्थिक नीतियों को जनविरोधी बताया। उन्होंने अल्पसंख्यकों और दलितों पर अत्याचार बढ़ने पर भी चिंता व्यक्त की।
क्षेत्र के गांव हुसैनपुर ईदगाह के निकट जनसभा में आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद केंद्र और भाजपा सरकार की आर्थिक नीतियों पर जमकर बरसे। उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार के लिए सरकार की नीतियों को जिम्मेदार बताया। चंद्रशेखर ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर दलितों और अल्पसंख्यकों के हितों को अनदेखा करने और उन्हें तरह-तरह से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी से युवाओं के पथ भ्रमित होने के लिए उन्होंने सरकार को जिम्मेदार ठहराया। सेवानिवृत्त ज्वाइंट कमिश्नर आजाद समाज पार्टी के सरजीत सिंह ने कहा कि प्रदेश में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़े वर्ग को सम्मान नहीं दिया जा रहा।
उन्होंने प्रदेश में विकास ठप होने पर चिंता व्यक्त की। सरजीत सिंह ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार नौकरियां देने के बजाय नौकरियों का अधिकार छीन रही है। ग्राम प्रधान मो. अनवर की अध्यक्षता और नरेंद्र कुुमार के संचालन में आयोजित जनसभा में धर्मराज हल्दिया, अशोक कुमार, धर्मेंद्र, अश्वनी, इंजी. कौशल कुमार, नदीम अहमद, ओमवीर बौद्ध, प्रशांत, प्रवेश कुमार, नरेंद्र कुमार, अरुण कुमार, उस्मान, सूर्यकांत गौतम, रोहित सागर ने संबोधित किया। इस अवसर पर मो. दिलशाद, मारूफ, सिकंदर, सुखवीर, प्रदीप, मो. अनवर, सुशील कुमार उपस्थित रहे।