{"_id":"5fa2f1278ebc3e9ba75ca56f","slug":"police-will-keep-an-eye-on-mischievous-elements-with-cctv-cameras-nazibabad-news-mrt5095333103","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफवाह और शरारती तत्वों से रहें सतर्क-सीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफवाह और शरारती तत्वों से रहें सतर्क-सीओ
विज्ञापन
नजीबाबाद थाने में बैठक करते एसडीएम और सीओ।
- फोटो : NAZIBABAD
नजीबाबाद/जलालाबाद। पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से त्योहारों को परस्पर सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की सलाह दी। प्रशासन ने नागरिकों से किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने और शरारती तत्वों पर निगाह रखने को कहा।
एसडीएम बृजेश कुमार सिंह, सीओ प्रवीण कुमार सिंह ने नजीबाबाद थाने और जलालाबाद चौकी पर उलमा और नागरिकों की बैठक ली। थाना प्रभारी संजय शर्मा की उपस्थिति में आयोजित बैठक में अधिकारियों ने नगर की गंगा-जमुनी रिवायत को कायम रखने, अफवाहों पर ध्यान न देने तथा त्योहारों पर सौहार्दपूर्ण वातावरण कायम रखने की सलाह दी।
एसडीएम और सीओ ने बाजारों में बढ़ती भीड़ को रोकने के लिए जल्द वनवे ट्रैफिक व्यवस्था शुरू करने, नगरपालिका परिषद के सहयोग से वैकल्पिक बैरिकेटिंग लगाने को कहा। सीओ प्रवीण कुमार सिंह ने थाना परिसर और जलालाबाद चौकी पर आयोजित बैठक में स्पष्ट किया कि पुलिस प्रशासन और सीसीटीवी कैमरों की निगाह शरारती तत्वों पर रहेगी। असामाजिक गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
दोनों बैठकों में शहरकाजी अफ्फानुलहक, इसरार अहमद, मो.शहजाद, हाफिज मकसूद, मो.अरशद, मो.फैजान, मो.उस्मान, नदीम खान, मौलाना इमरान, नदीम शेख, इब्ने हसन, मास्टर अकरम, अल्ताफ अहमद उपस्थित रहे। थाना प्रभारी संजय शर्मा, जलालाबाद चौकी प्रभारी बलराम यादव, राजेंद्र राणा, सुनीराम रंगा ने पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षित वातावरण देने का आश्वासन दिया।
.................................................
मंडावली में हुई अमन कमेटी की बैठक
मंडावली। थानाध्यक्ष हिमांशु चौहान ने थाना परिसर में बैठक में नागरिकों से त्योहार प्रेम और सद्भावपूर्ण वातावरण में मिलजुलकर बनाने की सलाह दी। उन्होंने नागरिकों से अमन को खतरा बनने वाले शरारती तत्वों पर निगाह रखकर सूचनाएं समय-समय पर पुलिस को उपलब्ध कराने की सलाह दी। बैठक में रामचरण सिंह, प्रधान ऋषिपाल सिंह, प्रधान हरपाल सिंह, पूर्व प्रधान राकेश त्यागी, प्रधानपति बुनियाद अली, ग्राम प्रधान मिद्दू ठेकेदार, साबुद्दीन सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

जलालाबाद चौकी पर बैठक करते सीओ प्रवीण कुमार सिंह।- फोटो : NAZIBABAD