{"_id":"5e8613108ebc3e711b489b63","slug":"police-will-fill-corona-monitoring-form-bijnor-news-mrt476250856","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना निगरानीकर्ता फार्म से पुलिस कोरोना से जीतेगी जंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना निगरानीकर्ता फार्म से पुलिस कोरोना से जीतेगी जंग
विज्ञापन
निगरानीकर्ता फार्म से पुलिस कोरोना से जीतेगी जंग
बिजनौर। कोरोना वायरस से जंग जीतने के लिए बिजनौर पुलिस ने नया प्लान बनाया है। कोरोना निगरानीकर्ता फार्म के जरिए कोरोना पीड़ितों का पता लगाएगी। कोरोना पीड़ितों के बारे में बताने वालों का नाम, पता गुप्त रखा जाएगा।
जिले की पुलिस ने फाइट कोरोना अभियान चला रखा है। अभियान में फेसबुक पेज बनाया है। इस पर अब तक 650 शिकायतें आ चुकी हैं। शिकायतों का निस्तारण हो रहा है। जिले के 85 हजार लोग इससे जुड़े हैं। अब कोरोना निगरानीकर्ता फार्म सोशल मीडिया के माध्यम से जारी किया है। इसके माध्यम से घरों में छिपे कोरोना पीड़ितों व संदिग्धों का पता लगाया जाएगा। फार्म को भरकर लोग पुलिस के पास पहुंचाएंगे। कोई बीमार है उसके बारे में पुलिस को बताएंगे। इस प्लान से कोरोना अन्य जगह नहीं फैल पाएगा। लोग भी अपने घरों में कोरोना पीड़ितों को छिपाकर नहीं रख सकेंगे। एसपी संजीव त्यागी के मुताबिक बिजनौर पुलिस का प्लान कोरोना वायरस को रोकने में मददगार बनेगा। एक नजीर भी बनेगी। इस प्लान जारी करने के बाद पुलिस काम में जुट गई है।
बचाव को मिलेगी वर्दी
एसपी संजीव त्यागी के मुताबिक दो दिन में पुलिस पीपीई किट में होगी। कोरोना से बचाव के लिए वर्दी व चश्मा तक पुलिस के पास होगा। वैसे तो नगर पालिका का सैनिटाइजर कराने का काम है पर अग्निश्मन के साथ पुलिस यह काम भी कर रही है। 250 प्रेशर मशीन पुलिस के लिए अलग से मंगवाई हैं।