{"_id":"625b0c980f632402594a191d","slug":"police-will-be-there-for-24-hours-at-evaluation-centers-bijnor-news-mrt584816559","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूल्यांकन केंद्रों पर 24 घंटे रहेगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूल्यांकन केंद्रों पर 24 घंटे रहेगी पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूल्यांकन केंद्रों पर 24 घंटे रहेगी पुलिस
बिजनौर। शासन ने यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिका संकलन केंद्रों पर चौकसी बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही मूल्यांकन केंद्रों पर 24 घंटे सशस्त्र पुलिस तैनात रहेगी।
शासन के लिए बलिया पेपर लीक प्रकरण परेशानी का सबब बना है। मामले में रोज नए मोड़ आ रहे हैं, जिससे शासन की नींद उड़ी है। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा 12 अप्रैल को समाप्त हो गई है। उत्तर पुस्तिका परीक्षा केंद्रों से संकलन केंद्र पर आ गई है। संकलन केंद्र जिला मुख्यालय पर है। शासन ने संकलन तथा मूल्यांकन केंद्रों की सुरक्षा को लेकर निर्देश जारी किए हैं। शासन ने जिलों के सभी डीआईओएस को इस बारे में पत्र भेजा है। डीआईओएस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार पत्र में कहा गया है कि संकलन केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाओं की सुरक्षा को सशस्त्र पुलिस तैनात हो। साथ ही संकलन केंद्रों से मूल्यांकन केंद्रों तक उत्तर पुस्तिका विशेष पुलिस अभिरक्षा में भेजी जाएं। मूल्यांकन केंद्रों पर उत्तर पुस्तिका पहुंचने से लेकर मूल्यांकन समाप्त होने तक चौबीस घंटे सशस्त्र पुलिस रहेगी। जिले के संकलन केंद्र पर 131 परीक्षा केंद्रों की एक लाख से अधिक उत्तर पुस्तिका संकलित हैं।