फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Police should make harmony with traders: Rajkumar

व्यापारियों से सामंजस्य बनाए पुलिस: राजकुमार

Sun, 13 Nov 2022 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Nov 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Police should make harmony with traders: Rajkumar
नजीबाबाद - एडीजी बरेली जोन राजकुमार का स्वागत करते व्यापारी। - फोटो : NAZIBABAD
नजीबाबाद। अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन राजकुमार ने व्यापारियों के स्वाभिमान और सुरक्षा का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस को व्यापारी संगठनों से सामंजस्य जरूरी है।
विज्ञापन

अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन राजकुमार ने भाजपा नेता राजन टंडन गोल्डी के प्रतिष्ठान पर क्षेत्रीय व्यापारियों को व्यापारियों के स्वाभिमान और सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया। उन्होंने कहा कि व्यापारी और पुलिस के बीच सामंजस्य से अपराध नियंत्रण में मदद मिलती है। पुलिस को निर्देश दिए हैं कि व्यापारिक संगठनों से सामंजस्य बनाकर व्यापारियों के स्वाभिमान और सुरक्षा के प्रति गंभीर रहें।
विज्ञापन

सीओ गजेंद्र पाल सिंह की उपस्थिति में मीना मार्केट में व्यापारियों राजन टंडन गोल्डी, कपिल सराफ, मुकुल अग्रवाल, सुबोध महेंद्रा, तनु राजपूत, अश्वनी वशिष्ठ, राजीव गुप्ता, हर्षित सराफ, तसनीम सिद्दीकी, मो. नसीम से एडीजी राजकुमार ने व्यापारियों से वार्ता की। व्यापारियों की ओर से पुष्प वर्षा और स्मृति चिह्न देकर एडीजी का स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम भाजपा नगर अध्यक्ष मुकुल रंजन दीक्षित, अतुल रूहेला, कलवा शेख मंसूरी, रुस्तम यादव, वीरेंद्र सिसोदिया, सुबोध महिंद्रा, रुकय्या अंसारी, शिवांश टंडन, नरेंद्र पारचा, शेरू, बबलू, हैदर, तसलीम अहमद, रामपाल सिन्हा, अंबरीश शर्मा, मो. नसीम, अनीस विशाल ने अपर पुलिस महानिदेशक का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed