फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Police should ban the driving of minor students

अभिभावक वेलफेयर सोसाइटी से सीओ को सौंपा ज्ञापन

Sat, 07 May 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Police should ban the driving of minor students
नजीबाबाद। अभिभावक वेलफेयर सोसाइटी ने स्कूलों के बाहर असामाजिक तत्वों के जमावड़े और स्कूलों में पढ़ने वाले नाबालिग विद्यार्थियों के वाहन चलाने पर रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में कार्रवाई के लिए सीओ को ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन

अभिभावक वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष पंकज बिश्नोई, महासचिव श्रवण राजपूत के नेतृत्व में अभिभावक सीओ गजेंद्र पाल से मिले। अभिभावकों का कहना था कि नगर के सरकारी और गैरसरकारी स्कूलों के बाहर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। जिससे छात्र-छात्राओं की आवाजाही में परेशानी होती है। कई बार स्कूली विद्यार्थियों से असामाजिक तत्वों द्वारा झगड़ा और मारपीट होने की घटना भी सामने आई हैं। अभिभावकों ने कहा कि नगर के कई स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थी स्कूलों में दोपहिया वाहनों से आते-जाते हैं। ये नाबालिग विद्यार्थी न केवल वाहनों को तेज दौड़ाते है बल्कि वाहनों से स्टंट मारकर उत्पात मचाते हैं। नाबालिगों के सड़कों पर वाहन चलाने से हर वक्त हादसे का अंदेशा बना रहता है। अभिभावकों ने नाबालिगों के वाहन चलाने और स्कूलों के बाहर असामाजिक तत्वों के जमावड़े पर रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

ज्ञापन सौंपने वालों में शुभम गौड़, लोकेंद्र सिंह, नितिन, सचिन सिंघल, आरिफ मन्नवर, तसलीम अहमद, सोनू आदित्य, मयंक अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed