फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   police searched the girl who was missing from nine months in bijnor

बिजनौर : नौ माह बाद मां को जगी बच्ची के मिलने की आस, बाइक सवार लेकर हुआ था फरार

Thu, 26 Aug 2021 09:32 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 26 Aug 2021 09:32 PM IST
सार

पुलिस के मुताबिक बच्ची से संबंधित एक सुराग लगा है। सुमित्रा को थाने बुलाया गया था, उसे एक बच्ची का फोटो भी दिखाया गया। जिसमें उसने उसकी बच्ची होने की पुष्टि की है।

विज्ञापन
police searched the girl who was missing from nine months in bijnor
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में नहटौर थानाक्षेत्र से 9 माह पूर्व चोरी हुई तीन माह की बच्ची का सुराग लगने पर पुलिस ने मध्य प्रदेश से उसकी मां को बुलाया है। बच्ची के मिलने की आस जगी है। पुलिस ने एक बच्ची के फोटो को महिला को दिखाया है। फोटो में जो बच्ची दिखाई गई है, महिला ने उसकी बच्ची होने की पुष्टि की है।

विज्ञापन


मध्य प्रदेश के सरई क्षेत्र की रहने वाली महिला सुमित्रा झालू में भीख मांगती थी। 10 नवंबर को वह तीन माह की बच्ची के साथ भीख मांगने नहटौर आई थी। इसी दौरान एक बाइक सवार युवक, बुर्का धारी महिला के साथ सुमित्रा को नए कपड़े दिलाने के बहाने चांदपुर चुंगी के पास ले गया और वहां से 3 माह की बच्ची को लेकर फरार हो गया।

विज्ञापन

पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तलाशना शुरू कर दिया था। अलीगढ़ में पकड़े गए बच्चा चोर गैंग के बाद पुलिस ने अलीगढ़ पुलिस से भी संपर्क कर जांच का दायरा अलीगढ़ व आगरा तक बढ़ाया था।

पुलिस के मुताबिक बच्ची से संबंधित एक सुराग लगा है। सुमित्रा को थाने बुलाया गया था, उसे एक बच्ची का फोटो भी दिखाया गया। जिसमें उसने उसकी बच्ची होने की पुष्टि की है। इस केस के आईओ कांति प्रसाद शर्मा ने बताया कि बच्ची को तलाशने के प्रयास किए जा रहे हैं। कुछ सुराग हाथ लगे हैं। 
 
खबर छपी तो अलीगढ़ तक बढ़ गई थी जांच
अलीगढ़ में बच्चा चोर गैंग पकड़े जाने के बाद 27 जुलाई को अमर उजाला ने अलीगढ़ में बच्चे चोरी करने के तौर तरीके से ही नहटौर में भी बच्ची चोरी करने के शीर्षक के साथ समाचार प्रकाशित किया था। नहटौर पुलिस ने अलीगढ़  पुलिस से संपर्क किया था। बच्ची को तलाशने की जांच अलीगढ़ तक पहुंची थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed