फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Police reached Hasanpur palanquin, preventive action against 25

Bijnor News: हसनपुर पालकी पहुंची पुलिस, 25 के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई

Sun, 01 Dec 2024 11:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
Police reached Hasanpur palanquin, preventive action against 25
संवाद न्यूज एजेंसी स्योहारा (बिजनौर)। हसनपुर पालकी गांव में सजातीय युवती से प्रेम करने वाले युवक के परिवार का बहिष्कार करने के मामले की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। रविवार को गांव पहुंची पुलिस ने जहां युवक के परिवार से मामले की जानकारी ली, वहीं करीब 25 लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई भी की है।
विज्ञापन

उधर, युवक की मां ने पुलिस को तहरीर देकर उसके परिजनों को कई बार प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
ग्राम हसनपर पालकी में अनुसूचित जाति का युवक घर के सामने ही रहने वाली सजातीय युवती को ले गया था। युवती की तीन दिन बाद सगाई होनी वाली थी। युवती के परिजनों ने युवक और उसके मौसेरे भाई के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने दोनों को बरामद कर कोर्ट में पेश किया था।
विज्ञापन

कोर्ट ने दोनों के बालिग होने पर स्वतंत्र रहने की इजाजत दी थी। मगर, इस मामले में गांव में हुई पंचायत में युवक के परिवार का बहिष्कार करने का एलान किया गया था। किसी भी आयोजन का न्यौता न देने, खेताें में न घुसने की चेतावनी दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा युवक-युवती बरामदगी न होने की दशा में उसे मुंह काला कर गांव में घुमाने की धमकी दी थी। यह भी आरोप है कि प्रेमी युगल को गांव में घुसने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। रविवार को थाने पहुंची युवक की मां ने तहरीर दी और मामले में कार्रवाई की मांग की। साथ ही परिवार की सुरक्षा की मांग की।

उधर, अमर उजाला में इस मामले के प्रमुखता से प्रकाशित होने पर पुलिस गांव हसनपुर पालकी पहुंची और मामले की जानकारी ली। युवक के परिवार को कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed