{"_id":"5e876fd68ebc3e6f9265ef43","slug":"police-quarantined-45-deposits-bijnor-news-mrt476384987","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने 45 जमातियों को किया क्वारंटीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने 45 जमातियों को किया क्वारंटीन
विज्ञापन
पुलिस ने 45 जमातियों को किया क्वारंटीन
नजीबाबाद/ जलालाबाद/ चांदपुर/ स्योहारा/ हल्दौर। पुलिस ने जलालाबाद, भागूवाला, चांदपुर, स्योहारा और हल्दौर में मिले 45 जमातियों को अलग-अलग स्थानों से पकड़ कर स्वास्थ्य परीक्षण कराया। इसके साथ ही सभी को अलग-अलग स्थानों पर क्वारंटीन कर दिया गया है।
चांदपुर में पुलिस ने कराल रोड के पास से जा रहे 14 जमातियों रोककर स्वास्थ्य जांच कराई। सभी सही पाए गए हैं। कोतवाली निरीक्षक अजय कुमार ने बताया कि मिले जमाती अधिकतर गौतमबुद्ध नगर के हैं। दो स्थानीय भी हैं। सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर एक स्थान पर रख गया है। इसके अलावा चांदपुर। पुलिस ने गांव खेड़की में एक मकान में रह रहे चार जमातियों को क्वारंटीन किया है। शुगर मिल पुलिस चौकी इंचार्ज सतेंद्र कुमार नागर ने बताया कि जमातियों का स्वास्थ्य परीक्षण कराकर उसी मकान में क्वारंटीन किया गया है। इनमें तीन जमाती पंजाब एवं एक जमाती बिहार का है।
स्योहारा के सहसपुर क्षेत्र के गांव मेवानवादा में आठ जमातियों की जानकारी मिली। गांव मेवानवादा में स्थित एक मस्जिद में आठ जमाती 22 फरवरी को जमात के लिए दिल्ली से आए थे। तभी से ये गांव की मस्जिद में रहकर धर्म प्रचार कर रहे थे। बृहस्पतिवार शाम पुलिस को गांव मेवा नवादा की एक मस्जिद में लोगों की भीड़ होने की सूचना मिली। जिस पर थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ गांव में पहुंच गए। पुलिस को देखकर सभी लोग जंगल में जाकर छिप गए। कुछ समय बाद जब वापस गांव में लौट आए। तभी पुलिस ने सभी को रोक लिया। चिकित्सकों ने सभी का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इसके बाद सभी को गांव में अलग-अलग घरों में आइसोलेट कर दिया गया। पुलिस ने इनके विरुद्ध धारा 144 का उल्लंघन करने एवं अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
हल्दौर क्षेत्र के नूरपुर के एमडी पब्लिक स्कूल में ठहरे आंध्र प्रदेश के रहने वाले दस जमातियों को पकड़कर हल्दौर आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया है। नूरपुर थाना प्रभारी निरीक्षक संजय पांचाल के अनुसार दो मार्च से आंध्र प्रदेश के कुछ जमाती क्षेत्र में जमात के लिए आएं हुए थे। लॉकडाउन होने पर करीब दस जमाती एमडी पब्लिक स्कूल में ठहरे थे। उनको जांच के हल्दौर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बने आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी मदनपाल सिंह ने बताया कि आइसोलेशन में भर्ती समस्त जमातियों के नमूनों को लेकर कोरोना वायरस संक्रमण की जांच के लिए भेजा गया।
इसके अलावा दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज से वापस लौटे एक महिला सहित नौ जमातियों को स्वास्थ्य विभाग ने चिह्नित कर क्वारंटीन के लिए बिजनौर भेजा। इनमें जलालाबाद के आठ और भागूवाला से एक जमाती शामिल है। अन्य जमातियों के स्वास्थ्य की जांच कर घर से बाहर न निकलने के निर्देश दिए गए। स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी डा. सर्वेश निराला की टीम ने एसडीएम संगीता और सीओ प्रवीण कुमार सिंह के नेतृत्व में चिह्नित किए गए जमातियों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया। डा. सर्वेश निराला की टीम ने दिल्ली मरकज जमात में शामिल होने वाले जलालाबाद के कई क्षेत्रों में रह रहे जमातियों को सैनिटाइज करने के साथ स्वास्थ्य की जांच की। इन सभी जमातियों को स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में क्वारंटाइन के लिए बिजनौर भेजा गया है।
- दस जमातियों को किया बिजनौर शिफ्ट
नगीना। तहसीलदार हामिद हुसैन ने बताया कि बृहस्पतिवार को ग्राम मझेड़ा मस्जिद में रह रहे 10 जमातियों को पकड़ा था। उनका स्वास्थ्य परीक्षण कराया था। सभी को आपातकाल के लिए नगीना में बनाए गए एलआरएस महिला महाविद्यालय के आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट करा दिया गया था। शुक्रवार दोपहर सभी दस जमातियों को एंबुलेंस द्वारा बिजनौर के विवेक कॉलेज में बनाए गए बड़े आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट करा दिया गया है।