फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Police kept running on the wrong information of the inspector

दरोगा की गलत सूचना पर दौड़ती रही पुलिस

Tue, 07 Jul 2020 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Police kept running on the wrong information of the inspector
कानपुर में पुलिस कर्मियों की हत्या के मामले के मुख्य आरोपी विकास दूबे की गिरफ्तारी को बार्डर पर ? - फोटो : DHAMPUR
दरोगा की गलत सूचना पर दौड़ती रही पुलिस
विज्ञापन

बिजनौर। ढाई लाख के इनामी विकास दुबे आखिर कहां चला गया किसी को नहीं पता। रात भर पुलिस उसकी तलाश में खाक छानती रही। पूरे जिले की नाकेबंदी कर दी गई पर पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा। आईबी के एक दरोगा की सूचना पर पुलिस ने विकास दुबे को दबोचने के लिए जाल बिछाया था। अब पुलिस अफसर मान रहे हैं कि दरोगा ने विकास दुबे की फर्जी सूचना दी थी।

सोमवार को दिन में एक दरोगा ने पुलिस अफसरों के साथ कंट्रोल रूम को सूचना दी थी कि एक स्कोर्पियो में अपने तीन साथियों के साथ उन्होंने कुख्यात अपराधी विकास दुबे को बैठे देखा है। विकास दुबे के पीछे स्कोर्पियो में उसके चार साथी थे। इस सूचना पर जिले की पुलिस अलर्ट हो गई। पूरे जिले की नाकाबंदी कर दी गई और चेकिंग अभियान शुरू कर दिया गया। उत्तराखंड से लगी सभी सीमाओं पर भी चौकसी बढ़ा दी गई। पूरी रात चेकिंग अभियान चला पर कहीं विकास दुबे नहीं मिला। पुलिस पर तमाम सवाल खड़े होते रहे कि आखिर विकास दुबे कहां चला गया। सूचना के तुरंत बाद जिले भर की पुलिस अलर्ट हो गई व दो गाड़ियों के साथ कहां समा गया। चर्चा यह भी रही कि हरिद्वार के रास्ते वह उत्तराखंड की सीमा में प्रवेश कर गया है। पूरी रात खाक छानने के बाद विकास का कोई पता नहीं चला तो पुलिस परेशान हो गई। यूपी 15 व यूपी 30 नंबर की गाड़ियों को खंगालना शुरू किया पर कोई नतीजा नहीं मिला। हालांकि पुलिस ने मंगलवार को भी जिले भर में चेकिंग अभियान चलाया। बैराज से आने जाने वाले वाहनों को बिजनौर के अलावा मुजफ्फरनगर जिले की रामराज पुलिस खंगालती रही। बिना तलाशी के किसी वाहन को नहीं गुजरने दिया पर विकास दुबे पुलिस के हाथ नहीं लगा। रात भर पुलिस के आला अफसर मीडिया को इस बारे में कुछ भी पुख्ता जानकारी देने से बचते रहे। एसपी सिटी लक्ष्मीनिवास मिश्रा के मुताबिक विकास दुबे के मामले में लगता है दरोगा ने फर्जी सूचना दी थी। पूूरी रात पुलिस विकास दुबे की तलाश में जुटी रही। दरोगा के खिलाफ कार्रवाई इसलिए नहीं हुई क्योंकि वह उनके विभाग का नहीं है। दरोगा की झूठी सूचना की वजह से यह सब बखेड़ा खड़ा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed