{"_id":"685ee8fd9cb5955f98067637","slug":"police-is-waiting-for-dna-test-report-of-human-skull-for-two-and-half-months-bijnor-news-c-27-1-smrt1025-153209-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: मानव खोपड़ी की डीएनए जांच रिपोर्ट का पुलिस को ढाई महीने से इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: मानव खोपड़ी की डीएनए जांच रिपोर्ट का पुलिस को ढाई महीने से इंतजार
Sat, 28 Jun 2025 12:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sat, 28 Jun 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
कालागढ़। कालागढ़ में ढाई महीने पहले बाघ के हमले में जान गवां देने वाले व्यक्ति की खोपड़ी की जांच रिपोर्ट का पुलिस को इंतजार है। जांच रिपोर्ट प्रयोगशाला से आने के बाद पुलिस वन विभाग को अपनी जांच रिपोर्ट सौंपेगी। कालागढ़ में 30 मार्च को हाथीशाला के सामने 33केवीए बिजलीघर के पास एक व्यक्ति की खोपड़ी मिली थी। जिसे केंद्रीय कालोनी के संजय नगर निवासी चमनलाल गुप्ता ने अपने चाचा भारत सिंह की होने का दावा किया था। पुलिस ने परिवार को सौंपकर अंतिम संस्कार करा दिया था। उसके बाद परिवार का डीएनए परीक्षण हेतु सैंपल भेजा गया था। जिसकी रिपोर्ट का पुलिस को इंतजार है। फॉरेंसिक प्रयोगशाला से रिपोर्ट मिलने पर उसका अधिकारिक दावा सही साबित हो सकेगा।
30 मार्च से पुलिस व वन विभाग ने संयुक्त रूप से भारत सिंह के शव को खोजने का अभियान चलाया तो पुराना कालागढ़ मार्ग पर बाघ के पैरों के निशान व भारत सिंह के कपड़े मिल गए थे। इस मार्ग को पूरी तरह से बंद किया था। बाघ के विचरण को लेकर यह अभी तक बंद है। सीओ निहारिका सेमवाल का कहना है कि डीएनए रिपोर्ट आने पर पीड़ित परिवार को सहायता आदि के लिए वन विभाग को रिपोर्ट साैंपेंगे।