फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Police helping people in lockdown

कोरोना वायरस में उभरी पुलिस की मानवीय छवि

Mon, 30 Mar 2020 11:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Police helping people in lockdown
बिजनौर में कुष्ठ आश्रम में खाद्य पदार्थ वितरित करते पीएसी के जवान। - फोटो : BIJNOR
लॉकडाउन में उभरी पुलिस की मानवीय छवि
विज्ञापन

बिजनौर। कोरोना वायरस को खत्म करने के लिए लागू लॉकडाउन मेें पुलिस का मानवीय चेहरा सामने आया है। अब जरूरतमंद पुलिस को देखकर भाग नहीं रहे बल्कि उनसे मदद की आस कर रहे हैं। पुलिस भी उनकी भावनाओं का पूरा सम्मान कर रही है। सभी को खाना, पानी, दवाई वितरित कराने में भी पुलिस सहयोग कर रही है।
आमतौर पर पुलिस फोर्स को देखकर सब भाग जाते हैं। लेकिन तीन दिन पहले पुलिस की अलग छवि दिखी। उत्तराखंड से पलायन करके आ रहे लोगों को एसपी सिटी लक्ष्मीनिवास मिश्र ने बालावाली पुल के पास देखा तो तुरंत उनकी मदद के लिए आ गए। सैकड़ों लोगों के लिए खाने की व्यवस्था कराई। बिजनौर में नंदी स्वीट सेंटर से भगाए जा रहे श्रमिकों को भी पुलिस ने आसरा दिलाया। उनके रहने, खाने की व्यवस्था कराई। शहर कोतवाल रमेशचंद्र शर्मा ने बरेली से घर पैदल जा रहे श्रमिकों की मदद की व्यवस्था कराई। ये घटनाएं केवल पुलिस की मानवता की झलक की बानगी भर हैं। हर थाने, चौकी में पुलिसकर्मी जनता का सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन

कई पुलिसकर्मी जनता की सेवा के लिए अपनी जेब से पैसा खर्च कर रहे हैं। पुलिस समाजसेवियों से भी जनता की मदद करा रही है। समाजसेवी खाने के जो पैकेट बनवा रहे हैं उन्हें पुलिसकर्मियों के सहयोग से ही बांटा जा रहा है। पुलिस बेवजह किसी को घर के बाहर नहीं निकलने दे रही तो किसी जरूरत में निकले लोगों की मदद भी कर रही है। शहर कोतवाल की गाड़ी के चालक राजीव कुमार खाने के पैकेट को हर जगह पहुंचा रहे हैं। एसपी संजीव त्यागी के अनुसार पुलिस मुस्तैदी के साथ ड्यूटी कर रही है। ऐसे हालात में भी कहीं जाते नहीं डर रही। लोगों को खाना व अन्य सामग्री पहुंचाने से भी पुलिस पीछे नहीं हट रही है। जरूरतमंदों की मदद के लिए पुलिस हर समय तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed