{"_id":"5fd901778ebc3e3dcf01d7ec","slug":"police-has-an-eye-watchman-sp-bijnor-news-mrt515769246","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की आंख होते हैं चौकीदार: एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की आंख होते हैं चौकीदार: एसपी
विज्ञापन
बिजनौर में पुलिस लाइन में चौकीदारों को स्वेटर वितरित करते एसपी देहात संजय कुमार।
- फोटो : BIJNOR
पुलिस की आंख होते हैं चौकीदार: एसपी
बिजनौर। एसपी डा.धर्मवीर सिंह ने कहा कि चौकीदार व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। चौकीदार थानेदार और हलका सिपाही की आंख होते हैं।
पुलिस लाइन में आयोजित चौकीदारों के सम्मेलन में एसपी ने कहा कि चौकीदार अपने महत्व को समझें और हर तरह की गतिविधि पर नजर रखें। सभी तरह की सूचनाएं पुलिस के साथ साझा करें। चुनाव में चौकीदारों का बड़ा योगदान रहेगा। कहा कि वे चौकीदार और थानेदार को बराबर का सम्मान देंगे। चौकीदार को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। उन्होंने कहा कि जो चौकीदार बुजुर्ग हो गए हैं और अपने बेटे या रिश्तेदार को अपनी जगह रखवाना चाहते हैं तो उन्हें रखवा लें। जिले में 705 चौकीदार हैं। कई चौकीदारों ने एसपी को अपनी पारिवारिक समस्या बताई। एक चौकीदार ने अपने पोते को अपनी जगह रखवाने को कहा।
इस दौरान चौकीदारों को सर्दी से बचाने के लिए स्वेटर और एक लाठी दी गई। सभी चौकीदारों के साथ पुलिस ने शहर में पैदल मार्च निकाला। पुलिस लाइन से शुरू हुआ पैदल मार्च मुख्य डाकघर, सिविल लाइन से होकर शास्त्री चौक जाकर समाप्त हुआ। इस मौके पर एसपी सिटी लक्ष्मीनिवास मिश्र, एसपी देहात संजय कुमार, एडीएम विनोद कुमार गौड़, सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे।

बिजनौर में चौकीदारों के साथ पैदल मार्च निकालते एसपी डा.धर्मवीर सिंह।- फोटो : BIJNOR
विज्ञापन