फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Police gave notices to two farmer leaders

पुलिस ने दो किसान नेताओं को दिए नोटिस

Mon, 27 Jun 2022 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Police gave notices to two farmer leaders
पुलिस ने दो किसान नेताओं को दिए नोटिस
विज्ञापन

नांगलसोती। पुलिस ने 28 जून को खरक में होने वाली किसान महापंचायत में शामिल न होने के लिए दो किसान नेताओं को नोटिस जारी किए हैं। पुलिस ने नोटिस में कहा है कि यदि दोनों किसान नेता महापंचायत में जाते हैं, तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विद्युत निगम द्वारा किसानों का उत्पीड़न किए जाने के विरोध में भाकियू की 28 जून को खरक में महापंचायत है। जिसके लिए भाकियू जिला महासचिव नरदेव सिंह, तहसील प्रभारी दिनेश कुमार कार्यकर्ताओं के साथ कई गांव में किसानों से जनसंपर्क कर बड़ी संख्या में पंचायत में पहुंचने के लिए जागरूक कर रहे हैं। इसी संबंध में नांगलसोती पुलिस ने जिले में धारा 144 लागू होने का हवाला देते हुए क्षेत्र के दोनों भाकियू नेता नरदेव सिंह और दिनेश कुमार को नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में कहा गया है कि यदि दोनों किसान नेता पंचायत में शामिल हुए तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उधर, भाकियू नेताओं का कहना है कि किसान नोटिस से डरने वाले नहीं हैं, वह हर हाल में पंचायत में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed