फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Police encounter with cow smugglers, one got shot in the leg

Bijnor News: गोकशों से पुलिस मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली

Thu, 08 May 2025 11:26 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Thu, 08 May 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Police encounter with cow smugglers, one got shot in the leg
धामपुर। पुलिस ने बुधवार देर रात मुठभेड़ के बाद संरक्षित पशु कटान करने की योजना बना रहे एक हिस्ट्रीशीटर सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से अवैध शस्त्र, कटान के उपकरण बरामद किए। एक आरोपी नौशाद के पैर में गोली लगी है।
विज्ञापन

एएसपी पूर्वी धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि आरोपी ग्राम सेढ़ी-मिलक मुकीमपुर मार्ग पर संरक्षित पशु के कटान की योजना बना रहे थे। पुलिस टीम ने घेराबंदी की तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में नौशाद पैर में गोली लगी। गिरफ्तार किए गए छह आरोपियों में से एक हिस्ट्रीशीटर भी है। पूछताछ में पता लगा कि आरोपियों ने एक मई को सेढ़ी के जंगल में घूम रहे संरक्षित पशु को पकड़कर उसका कटान किया था। आरोपियों में हिस्ट्रीशीटर नईम उर्फ पप्पू, नौशाद शेख निवासी दुगरी नहटौर, जितेंद्र चौहान निवासी गंगवाली, इरफान मंसूरी निवासी सेढ़ा, इशाक शेख निवासी मिलक जहांगीराबाद, रईस अहमद निवासी पृथ्वीपुर बनवारी शामिल हैं। उनका एक साथी वसीम भागने में सफल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed