फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Police empty handed even after a week

हफ्तेभर बाद भी पुलिस खाली हाथ

Tue, 18 Jan 2022 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Police empty handed even after a week
हफ्तेभर बाद भी पुलिस खाली हाथ
विज्ञापन

नगीना। अल फैजान मुस्लिम फंड के मालिक मोहम्मद फैजी द्वारा खातेदारों के करोड़ों रुपये की नकदी व सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो जाने के एक सप्ताह बाद भी नगीना पुलिस खाली हाथ खड़ी है। नगीना पुलिस अपनी तमाम कोशिशों के बाद भी आज तक यह पता लगाने में कामयाब नहीं हो पाई कि आखिर मोहम्मद फैजी भाग कर कहां गया है।
अल फैजान म्यूचुअल बेनिफिट निधि लिमिटेड के मालिक मोहम्मद फैजी के जिस मकान पर लगे ताले को तोड़कर पुलिस ने रविवार को उसमें सील लगा दी, उस मकान के बारे में भी यह चर्चा है कि मोहम्मद फैजी भागने से पहले उस मकान को किसी महिला को बेच कर चला गया था। हालांकि पुलिस कार्रवाई के समय कोई व्यक्ति मकान पर हक जताने सामने नहीं आया।
विज्ञापन

अल फैजान मुस्लिम फंड की शाखा के बंद हो जाने के बाद ऐसा देखने में आ रहा है कि अपनी खून पसीने की गाढ़ी कमाई को गंवाने वाले लोगों का विश्वास अब प्राइवेट संस्थाओं व मुस्लिम फंड पर कमजोर होने लगा है। सूत्रों की अगर मानें तो पिछले एक सप्ताह में नगर की एक मुस्लिम फंड की शाखा में खातेदारों ने काफी मात्रा में अपना रुपये निकालकर दूसरी जगह पर जमा किया है। हालांकि मुस्लिम फंड के संचालक इस बारे में कुछ भी खुलकर बोलने को तैयार नहीं है। अल फैजान मुस्लिम फंड के फरार संचालक मोहम्मद फैजी ने आम लोगों पर अपना विश्वास बनाने व रुतबा जमाने के लिए सत्ताधारी दल के नेताओं से भी पूरा संपर्क बना रखा था। उसने 10 अगस्त 2020 को एक बैंक्वेट हॉल के सभागार में अपने आप को प्रधानमंत्री जन कल्याण योजना प्रसार प्रचार समिति का प्रदेश उपाध्यक्ष साबित करते हुए उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष को बुलाकर उनका सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया था। इस कार्यक्रम में उसने कुछ व्यापारियों को बुलाकर व्यापारी वर्ग पर अपना खास प्रभाव डालने का प्रयास किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी की चल रही तलाश : सीओ
पुलिस क्षेत्राधिकारी सुमित शुक्ला का कहना है कि अभी फरार मोहम्मद फैजी के बारे में पुलिस को कोई जानकारी हासिल नहीं हुई है। उसके विदेश भाग जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी इस बारे में कुछ भी नहीं कहा जा सकता कि वह आखिर भाग कर कहां गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed