{"_id":"5762f5bc4f1c1bc16f11b784","slug":"police-caught-dakaits-gang","type":"story","status":"publish","title_hn":"डकैतों का गैंग दबोचा,14 वारदातें कबूलीं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डकैतों का गैंग दबोचा,14 वारदातें कबूलीं
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
Updated Fri, 17 Jun 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
डकैतों के बारे में जानकारी देते एसपी उमेश श्रीवास्वत।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में क्राइम ब्रांच और पुलिस की टीम ने मुठभेड़ के दौरान यूपी और उत्तराखंड में 50 से ज्यादा लूट और डकैती की घटनाओं को अंजाम देने वाले अंतरराज्यीय गैंग को दबोचा है। गैंग के सात सदस्यों से 48,500 रुपये नगद, लूटी गई दो घड़ी, सोने चांदी के जेवरात, तमंचे और मैक्स गाड़ी बरामद हुई है। गैंग के सदस्यों में लूट और डकैती का माल खरीदने वाला सराफ भी शामिल है। गैंग कई जिलों में सक्रिय होकर वारदातों को अंजाम दे रहा था। गैंग ने हाल ही की 14 वारदातों में अपना हाथ कबूला है। इनमें चार बिजनौर की वारदातें भी शामिल है।
एसपी उमेश कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक जिले में हो रही लूट और डकैती की वारदातों के खुलासे के लिए क्राइम ब्रांच की टीम के साथ पुलिस अफसरों की टीम लगी थी। क्राइम ब्रांच की टीम ने शहर कोतवाली पुलिस के साथ बुधवार रात करीब नौ बजे नजीबाबाद रोड से मुठभेड़ के दौरान डकैती डालने और लूट करने वाले एक गैंग को घेर कर दबोच लिया।
पकड़े गए बदमाशों में अमरोहा जिले के बछरायूं थाना क्षेत्र के गंाव सैलपुरा निवासी सतवीर सैनी, अमरोहा जिले के गांव आदमपुर निवासी जसबीर खागी, नैनीताल जिले के रामनगर थाना क्षेत्र के गांव गांव शिवलालपुर पांडे निवासी जितेंद्र सैनी, अमरोहा जिले के मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के गांव झुजैला निवासी राजू सैनी, अमरोहा जिले के गजरौला थाना क्षेत्र के गांव मुरादपुर निवासी विरेंद्र गुर्जर, अमरोहा जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के गांव रूखालू निवासी रोमेश उर्फ भालू शामिल हैं।
विज्ञापन
इनसे लूट के जेवर, वोटर कार्ड, चार तमंचे, एक चाकू, कारतूस, 48500 रुपये नगद और लूट की वारदातों में इस्तेमाल होने वाली मैक्स गाड़ी को बरामद किया गया। गैंग के बताने पर लूट और डकैती का माल खरीदने वाले अमरोहा जिले के गजरौला थाना क्षेत्र के गांव टोकरा पट्टी निवासी शहाबुददीन को भी दबोच लिया। गैंग के सदस्यों ने बताया कि उनका गैंग हापुड़, अमरोहा, मुरादाबाद, नैनीताल, बिजनौर समेत कई जिलों में लूट, डकैती और चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था।
गैंग ने हाल ही में 14 लूट, डकैती की घटनाओं को अंजाम देना कबूल किया है। बिजनौर की इंद्रलोक का्लोनी में 10 मई को मकान में घुसकर चोरी करने, सात मई को बिजनौर की ज्ञान विहार कॉलोनी में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने, तीन अप्रैल की रात हीमपुर थाने के गांव उलेढा के एक मकान में डकैती डालने , इस रात ही चांदपुर थाने के गांव दूधली में तीन मकानो को निशाना बनाकर लूट की घटनाओं को अंजाम देना कबूल किया है।
सतवीर सैनी पर लूट डकैती समेत विभिन्न अपराधों के 14, जसवीर खागी पर सात ,रोमेश उर्फ भोलू पर छह, राजू सैनी पर 11, विरेंद्र गुर्जर पर चार, जितेंद्र सैनी पर तीन मुकदमे दर्ज है। एसपी ने बताया गैंग 50 से ज्यादा वारदातों को अंजाम दे चुका है। डीआईजी ओंकार सिंह ने गैंग को दबोचने वाली क्राइम ब्रांच की टीम में शामिल दरोगा नरेश त्यागी , सुमन कुमार फतेह सिंह, प्रदीप धनकड़, शहर कोतवाली के प्रभारी सुरेंद्र पचौरी , राम सिंह , वीरेंद्र सिंह सतीश कुमार , जयवीर सिंह सहित पूरी टीम को दस हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।