{"_id":"6474f919f9be0aeed4029f24","slug":"police-caught-19-smuggled-animals-three-smugglers-arrested-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-4057-2023-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: पुलिस ने तस्करी कर लाए गए 19 पशु पकड़े, तीन तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: पुलिस ने तस्करी कर लाए गए 19 पशु पकड़े, तीन तस्कर गिरफ्तार
Tue, 30 May 2023 12:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Tue, 30 May 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
- इन मवेशियों को फैजाबाद से तस्करी कर ला रहे थे आरोपीफोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
नूरपुर। पुलिस ने वाहन चेकिग के दौरान एक कैंटर में ले जाए जा रहे 19 मवेशियों को बरामद कर तीन पशु तस्करों को पशु क्रूरता अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता हैं कि गिरफ्तार लोग इन मवेशियों को फैजाबाद से तस्करी कर ला रहे थे।
पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन के निर्देश पर दुधारु पशुओं की अवैध तस्करी और परिवहन पर रोकथाम के लिए चलाए गए अभियान के तहत रविवार की रात को पुलिस ने शहीद तिराहा पर चेकिंग के दौरान मुरादाबाद की ओर से आ रहे कैंटर को रोककर जांच की तो उसमें दस दुधारू भैंस ,छःकटरे व तीन कटिया क्रूरता पूर्वक भरे गए थे। पुलिस ने कैंटर चालक समेत उसमें सवार तीन पशु तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में पकडे़ गए तस्करों ने अपना नाम मोनिश पुत्र कलुवा, सलीम पुत्र तसलीम निवासी गांगू नंगला थाना हीमपुर दीपा एवं संजय पुत्र फूल सिंह निवासी ग्राम मंगरौली थाना हसनपुर बताया।
बताया कि उक्त मवेशी फैजाबाद से तस्करी करके ला रहे थे। थानाध्यक्ष संजय कुमार तोमर ने तीनों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान करने का दावा करते हुए बताया कि बरामद पशुओं को किसी की सुपुर्दगी में दिया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष संजय कुमार तोमर, उप निरीक्षक आनंदपाल सिंह, कांस्टेबल राहुल कुमार व नीरज कुमार शामिल रहे।