फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Police arrested two thieves

पुलिस ने दो चोर दबोचे

Mon, 23 Nov 2020 10:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2020 10:53 PM IST
विज्ञापन
Police arrested two thieves
पुलिस ने दो चोर दबोचे
विज्ञापन

बिजनौर। कोतवाली देहात थाने के गांव उमरी में एक माह पहले एक मकान में चोरी मकान मालिक के चचेरे साले ने ही कराई थी। पुलिस ने दो चोरों को दबोचकर चोरी की नगदी व अन्य सामान बरामद कर लिया है। चचेरे साले व एक चोर की तलाश में पुलिस जुटी है।

एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह के मुताबिक कोतवाली देहात थाने के गांव उमरी निवासी मुरसलीन की पत्नी शाजिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 18/19 अक्तूबर की रात चोरों ने मकान में घुसकर नगदी व अन्य सामान चोरी कर लिया था। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी थी। जांच के दौरान गांव उमरी निवासी जफर, नहटौर थाने के गांव चकगोवर्धन निवासी फरमान, गांव बागड़ी निवासी शानू व गांव उमरी निवासी मुरसलीन के चचेरे साले अहमद का नाम प्रकाश में आया। पुलिस ने इमरान व फरमान को दबोच लिया। दोनों के पास से एक तमंचा व एक चाकू, 95 हजार रुपये, महिला के भाई हैदर अली का एक आधार कार्ड बरामद किया है। पकड़े गए दोनों चोरों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने ही चोरी की है। फरार अहमद ने उन्हें बताया था कि मुरसलीन के घर में काफी पैसा और जेवरात हैं। घर के अंदर केवल दो महिला व एक बच्ची रहती हैं। कमरे में रखे संदूक में जेवर व नगदी मिलेगी। चारों ने एक साथ मिलकर पहले अहमद के घर पर शराब पी। रात में करीब 12 बजे अहमद ने उन्हें शाजिया के घर में पहुंचा दिया। घर के अंदर रखे संदूक से दो जोड़ी कुंडल, चार जोड़ी पाजेब, बिछुए, दो लौंग, तीन लाख रुपये, एक आधार कार्ड व पासपोर्ट चोरी कर लिया। तीनों ने आपस में बंटवारा कर लिया। जिसमें इमरान को 70 हजार रुपये और फरमान को 25 हजार रुपये मिले थे जो पुलिस ने बरामद कर लिए हैं। बाकी जेवर व रकम फरार शानू व अहमद के पास हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed