फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Police arrested a shooter and youth

पुलिस ने एक शूटर और युवक को किया गिरफ्तार

Tue, 04 Jun 2019 12:31 AM IST
Deepak Sharma अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर Published by: Deepak Sharma Updated Tue, 04 Jun 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
Police arrested a shooter and youth
firing
बिजनौर में पुलिस नजीबाबाद में बसपा नेता व प्रॉपर्टी डीलर हाजी अहसान व उसके भांजे शादाब की हत्या के खुलासे के करीब पहुंच गई है। पुलिस ने हत्या में शामिल एक शूटर व शूटरों को बाइक से ले जाने वाले युवक को दबोच लिया है। पुलिस की मानें तो शाहनवाज ने ही यह हत्या कराई है। पुलिस शाहनवाज व एक अन्य शूटर की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

मंगलवार को नजीबाबाद में गुरुद्वारे के पास अपने काम्प्लेक्स के कार्यालय में बैठे बसपा नेता व प्रॉपर्टी डीलर हाजी अहसान व उसके भांजे शादाब को दो शूटरों ने गोलियों से भून दिया था। पुलिस की कई टीम इस घटना के खुलासे में जुट गई। पुलिस को शुरू से ही शक था कि यह हत्या शाहनवाज या अजमल पहाड़ी ने कराई है। दोनों ही हाजी अहसान के कट्टर दुश्मन हैं। शाहनवाज पूर्वांचल के एक बड़े गैंग से जुड़ा हुआ है। पुलिस ने हत्या के बाद शूटरों को बाइक से ले जाने वाले युवक को दबोच लिया है। इसके बाद दोनों के हत्या की कड़ी खुलती गई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक हत्या के बाद शूटरों को बाइक से ले जाने वाला युवक नजीबाबाद क्षेत्र का ही रहने वाला है। शाहनवाज ने यह हत्या कराई है। इस युवक की गिरफ्त में आने के बाद पुलिस ने गैर जिले के एक शूटर को भी दबोच लिया है। दूसरे शूटर व शाहनवाज की पुलिस तलाश में जुटी है। पुलिस की मानें तो शाहनवाज ने एक बार थाने में खुलेआम हाजी अहसान का खात्मा करने की धमकी दी थी। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि शाहनवाज ने यह हत्या अजमल पहाड़ी के साथ मिलकर तो नहीं कराई है। किसी बड़े प्रॉपर्टी डीलर ने तो अहसान की हत्या कराने के लिए उनके सिर पर हाथ तो नहीं रखा। पुलिस इस दोहरे हत्याकांड के खुलासे के करीब पहुंच गई है। मंगलवार को पुलिस इस हत्याकांड का खुलासा कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed