{"_id":"5ff74d788ebc3e340557c27c","slug":"police-arrest-bike-thief-gang-in-encounter-bijnor-news-mrt5194029162","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने मुठभेड़ में बाइक चोर गैंग दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने मुठभेड़ में बाइक चोर गैंग दबोचा
विज्ञापन
बिजनौर के चांदपुर में पकड़े गए वाहन चोर गैंग के सदस्यों के बारे में जानकारी देते एसपी डा.धर्मवीर ?
- फोटो : BIJNOR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने मुठभेड़ में बाइक चोर गैंग दबोचा
बिजनौर। चांदपुर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान बाइक चोर गैंग के चार सदस्यों को चोरी की नौ बाइकों के साथ दबोचा है। एसपी ने गैंग को पकड़ने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।
बृहस्पतिवार को चांदपुर पुलिस ने मंडी समिति के पीछे बने खंडहर में सूचना पर पुलिस ने छापा मारा तो वह छिपे बदमाशों ने पुलिस पर गोली चला दी। एसपी डा. धर्मवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने घेराबंदी कर गैंग के चार सदस्य अमरोहा जिले के नौगाव थाने के गांव भैड़ा भरतपुर निवासी चंद्रशेखर, गांव मूंढा मुकारी निवासी गौरव, गजरौला थाने के गांव कुमराला निवासी छविराम, संभल जिले के नखासा थाने के गांव लखौरी निवासी अमन को दबोचा है। गांव लखौरी निवासी गौरव फरार हो गया। पुलिस ने पकड़े गए गैंग से नौ चोरी कर बाइक, पांच मोबाइल, एक तमंचा, चाकू के साथ दबोचा है। पकडे़े गए गैंग के सदस्यों ने पुलिस को बताया कि उनका गैंग लुट व चोरी की घटनाओं को अंजाम देता है। एक बाइक, तीन मोबाइल व पर्स गैंग ने कांठ रिंग रोड से लूटे थे। बाइक मंडावली हाईवे, भेड़ा भरतपुर अड्डे से चोरी की व लूटी थी। एक बाइक डिडौली से चोरी की थी। 20 नवंबर को दिन में बूढ़नपुर नहर की पटरी पर बाइक की डिग्गी से सोने, चांदी की अंगूठी व मंगलसूत्र चोरी किया था। गैंग चोरी व लुटी गई बाइक की नंबरप्लेट, इंजन का चेसिस नंबर बदल देते थे या मिटा देते थे। गैंग बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, संभल में लूट व चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। चोरी व लुटी गई बाइक ग्राहक को तलाश करके बेच देते थे।

बिजनौर के चांदपुर में पकड़ी गई चोरी की बाइक।- फोटो : BIJNOR
विज्ञापन