फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Police and authorities Utrwai promotional materials

पुलिस और प्रशासन ने उतरवाई प्रचार सामग्री

Thu, 05 Jan 2017 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Thu, 05 Jan 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
Police and authorities Utrwai promotional materials
धामपुर मेंे होर्डिग और बैनर उतार कर गाड़ी में रखते नगर पालिकाकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
नजीबाबाद में  विधानसभा चुनाव आचार संहिता जारी होने पर पुलिस प्रशासन ने युद्घस्तर पर राजनीतिक पार्टियों के होर्डिंग्स एवं प्रत्याशियों की प्रचार सामग्री उतरवाई। चुनाव आचार संहिता जारी होते ही बुधवार दोपहर सीओ रामानंद कुशवाहा एवं थाना प्रभारी तेजेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अभियान शुरू किया। रेलवे स्टेशन चौराहे से शुरू किए गए अभियान में टीम ने बड़े-बड़े राजनीतिक होर्डिंग्स, पोस्टर, बैनर, झंडियां आदि चुनाव प्रचार सामग्री को उतरवाकर अपने कब्जे में लिया। नगरपालिका के सफाई निरीक्षक शमशाद अहमद पालिका सफाई कर्मियों व ट्रैक्टर ट्रॉली के साथ मौके पर पहुंचे थे। पुलिस टीम द्वारा उतरवाई गई सामग्री ट्रैक्टर में लादकर ले जाई गई। एसडीएम वीके सिंह एवं सीओ रामानंद कुशवाहा ने राजनीतिक दलों से संबंधित समस्त बैनर, होर्डिंग्स और झंडियां तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने वॉल पेंटिंग को भी साफ कराने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि यदि नगर तथा आसपास के क्षेत्रों में राजनीतिक दलों का प्रचार-प्रसार पाया गया, तो संबंधित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं पुलिस क्षेत्राधिकारी रामानंद कुशवाहा ने नजीबाबाद थाने सहित सर्किल के सभी थानों को तत्काल प्रभाव से लाइसेंसी हथियार जमा कराने तथा संदिग्ध लोगों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने संवेदनशील गांव में झगड़ालू किस्म के लोगों के खिलाफ मुचलका पाबंद कार्रवाई भी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

वहीं धामपुर में चुनाव आचार संहिता लागू होने के साथ ही बुधवार को पालिका प्रशासन ने नगर में लगे होर्डिंग्स को हटाने का काम शुरू हो गया है। पालिका कर्मियों ने नगीना चौक पर लगे होर्डिग्स को हटवा दिया।  पालिका के ईओ सुरेंद्र कुमार यादव ने पालिका कर्मियों को निर्देश दिए हैं कि पालिका सीमा के भीतर कही पर किसी दल के प्रत्याशी या समर्थक का कोई होर्डिग्स व बैनर नजर नहीं आना चाहिए। पालिका ईओ ने चेताया कि चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद यदि किसी ने अब दोबारा होर्डिग्स लगाने का प्रयास किया तो नोटिस भेजकर इसकी शिकायत डीएम से होगी। वहीं अफजलगढ़ में चुनाव आयोग द्वारा प्रदेश व अन्य राज्यों में विधानसभा चुनावी कार्यक्रमों की घोषणा होने के साथ ही बुधवार देर शाम पालिका प्रशासन ने फ्लैक्सी बोर्ड उतरवाने का काम चालू कर दिया है। बढ़ापुर विधान सभा क्षेत्र से विभिन्न राजनैतिक पार्टियों के घोषित व संभावित उम्मीदवारों ने नगर के मुख्य चौराहों पर  होर्डिंग्स लगा रखे थे। अभियान में पालिका अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र सिंह, राजवीर सिंह, वीरेंद्र कुमार गुप्ता, रोबिन अग्रवाल, रोहिताश पंवार, मो. इरशाद, अजय कुमार स्वयं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed