फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Police alert, patrolling intensified

पुलिस रही अलर्ट, गश्त तेज

Sun, 10 Nov 2019 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
Police alert, patrolling intensified
पुलिस रही अलर्ट, गश्त तेज
विज्ञापन

अफजलगढ़। अयोध्या मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट द्वारा फैसला सुनाए जाने के चलते प्रशासन की ओर से शनिवार को सवेरे से ही शांति व्यवस्था बनाये रखने सहित सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार ने धारा 144 का हवाला देते हुए पुलिसबल को किसी भी स्थान पर पांच से अधिक व्यक्तियों को एक साथ खड़े नहीं होने देने की हिदायत दी। उन्होंने सार्वजनिक स्थानों व चौराहों पर नियमित गश्त करते हुए शरारती तत्वों पर कड़ी नजर रखने सहित फैसले को लेकर स्वयं किसी भी प्रकार टिप्पणी करने से परहेज करने को कहा। इसके अलावा उन्होंने इस मामले को लेकर किसी भी प्रकार की टिप्पणी अथवा भ्रामक सूचनाओं के आदान प्रदान करने अथवा अफवाह फैलाने वाले लोगों के साथ सख्ती से निपटने के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस बल द्वारा समूचे नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाल कर आमजन को पूरी तरह स्वच्छ वातावरण की मौजूदगी और निर्भीकता के साथ रहने का संदेश दिया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व यहां तैनात उपनिरीक्षक साहब सिंह ने किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed